सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बैंकों से ग्राहकों को मिलने वाली मुफ्त सेवाओं पर संकट

केंद्र सरकार ने खाते में न्यूनतम जमा (मिनिमम बैलेंस) रखने वाले ग्राहकों को दी जाने वाली मुफ्त सेवाओं पर 19 बैंकों से 15 हजार करोड़ रुपये टैक्स मांगा है। इससे बैंक ग्राहकों को दी जाने वाली मुफ्त सेवाओं पर संकट मंडरा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों को अगर कर देना पड़ा तो वे इसका बोझ ग्राहकों पर भी डाल सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने बैंकों से पिछले पांच साल में इन सेवाओं पर टैक्स देनदारी का हिसाब लगाकर बैंकों से इसे चुकता करने को कहा है। इसमें ब्याज और जुर्माने को जोड़ दें तो कर देनदारी 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। रिपोर्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें इसमें एचडीएफसी बैंक पर 6500 करोड़, आईसीआईसीआई पर 3500 और एक्सिस बैंक पर 2500 करोड़ की देनदारी बनती है, जो ब्याज और जुर्माने को छोड़कर है।


एसबीआई, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक पर भी 1000-1000 करोड़ रुपये की देनदारी बनती है। बैंक ग्राहकों द्वारा मिनिमम बैलैंस बनाए रखने की एवज में ये मुफ्त सेवाएं ग्राहकों को देते हैं और इन पर कोई जीएसटी नहीं लगता है। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय ने जून में भी तमाम बैंकों को नोटिस दिया था। तब सरकार ने कहा था कि इन सेवाओं पर कोई टैक्स नहीं बनता है, लेकिन इस ताजा नोटिस से यह मामला फिर उभर आया है। यह नोटिस बैंकों को एक माह पहले थमाया गया है।
सीधे कुछ न कहते हुए एक्सिस बैंक के प्रवक्ता ने कहा है कि कर एजेंसियों की ओर से कुछ ब्योरा मांगा गया है और उनसे पूरा सहयोग किया जा रहा है। हालांकि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के अप्रत्यक्ष कर साझेदार सुमित लुंकर ने कहा कि इन सेवाओं पर टैक्स की मांग का कोई औचित्य नहीं है। जानकारों का कहना है कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के चेयरमैन वीजी कन्नन ने कहा कि वह सरकार मुफ्त सेवाओं पर टैक्स न लगाने का अनुरोध करेंगे।
ऐसे की गई टैक्स की गणना
नोटिस के अनुसार, टैक्स की गणना बैंक द्वारा मिनिमम बैलेंस न रखने पर वसूले जाने वाले जुर्माने के आधार पर तय की गई है। अगर 1000 रुपये का मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना 100 रुपये है तो जुर्माने की रकम पर 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इस तरह मुफ्त सेवा की कीमत 100 रुपये तय की गई है।
बैंक मुफ्त सेवाओं पर लगा सकते हैं शुल्क
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बैंकों को यह टैक्स देना पड़ता है तो वे मुफ्त सेवा बंद कर इस पर कुछ शुल्क लगा सकते हैं, इससे ग्राहकों पर बोझ बढ़ेगा। पीडब्ल्यूसी इंडिया के लुंकर ने कहा कि यह मिनिमम बैलेंस बनाए रखने वाले ग्राहकों से नाइंसाफी होगी, क्योंकि उन्हें ऐसा न करने वाले ग्राहकों की तरह शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी को बैंकिंग चैनल के इस्तेमाल के प्रति हतोत्साहित करेगा और उपभोक्ता मिनिमम बैलेंस बनाए रखने को प्राथमिकता नहीं देंगे।
Free Banking Services (Symbolic Image)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...