सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तान में इमरान खान की लोकप्रियता घटी, ऐसे लगा झटका

पाकिस्तान में इमरान खान की लोकप्रियता घटी, ऐसे लगा झटका

पाकिस्तान में हुए उपचुनावों में प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'तहरीक ए इन्साफ को झटका लगा है, वहीं नेशनल असेंबली में अपनी सदस्य संख्या बढ़ाते हुए, अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन ने पांच और संसदीय सीटें अपने कब्जे में कर ली हैं।
पाकिस्तान में रविवार को पंजाब में नेशनल असेंबली की नौ सीटों, सिंध में एक सीट, खैबर पख्तूनख्वा की एक सीट के लिए तथा 24 प्रांतीय असेंबली सीटों के लिए उप चुनाव हुए। इन 24 प्रांतीय असेंबली सीटों में से 11 सीटें पंजाब प्रांत में, नौ खैबर पख्तूनख्वा में, दो सिंध में और दो बलूचिस्तान में हैं।
जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से ज्यादातर सीटें ऐसी हैं जिनसे, 25 जुलाई को हुए आम चुनावों में एक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों ने बाद में इस्तीफा दे दिया था। 
इस्तीफा देने वालों में प्रधानमंत्री इमरान खान शामिल हैं जिन्होंने नेशनल असेंबली की पांच सीटों से चुनाव लड़ा और पांचों सीटों पर जीते थे।
उपचुनाव में इमरान की पार्टी, उनकी छोड़ी गई दो सीटों पर हार गई। उनकी एक सीट लाहौर (एनए-131) है जहां से पूर्व रेल मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के नेता ख्वाजा साद रफ़ीक़ ने जीत हासिल की है।
बन्नू सीट से मुत्ताहिदा मजलिस ए अमल (एमएमए) के जाहिद अकरम दुर्रानी ने पीटीआई के नसीम अली शाह को हराया।
पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी 25 जुलाई को हुए चुनाव में दो सीटों से हार गए थे। उपचुनाव में उन्होंने एनए-124 लाहौर में लगभग एकतरफा मुकाबले में पीटीआई के गुलाम मोहिउद्दीन दीवान को हराया।
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बताया कि पीएमएल-एन और पीटीआई ने नेशनल असेंबली में चार चार सीटें जीती हैं जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद ने दो सीटों और एमएमए ने एक सीट जीती है।
अब नेशनल असेंबली में विपक्ष की सीटों की संख्या में पांच का इजाफा हुआ है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन को छह और सीटें मिली हैं।
उपचुनावों के नतीजों से संघीय या प्रांतीय सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इससे विपक्षी दलों को पुनर्जीवित होने में मदद मिलेगी।
प्रांतीय असेंबलियों में पीटीआई ने 11 और पीएमएल-एन ने सात सीटें जीती हैं। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और अवामी नेशनल पार्टी ने दो दो सीटें तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटें जीती हैं।
पीएमएल-एन ने पंजाब में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा और छह सीटें जीतीं जबकि उसकी प्रतिद्वन्द्वी पीटीआई के खाते में पांच सीटें गईं।
पीएमएल-एन ने पीटीआई के गढ़ माने जाने वाले खैबर पख्तूनख्वा में एक प्रांतीय असेंबली सीट भी जीती।
परिणामों पर प्रतिक्रिया में सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि अगर उपचुनाव के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव प्रचार की अगुवाई की होती तो पीटीआई नेशनल असेंबली की 11 में से कम से कम नौ सीटें जीत जाती।
एक निजी चैनल से बातचीत में चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाए जाने की वजह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रचार नहीं किया।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 92.8 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र थे। आयोग की ओर से डिजाइन किए गए एक खास ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पहली बार विदेशों में बसे पाकिस्तानी नागरिकों ने भी चुनावों में हिस्सा लिया।
कुल 7,489 मतदान केंद्रों में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए थलसेना के हजारों जवान, पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री रेंजर्स और फ्रंटियर कोर के जवान तैनात किए गए थे।

चुनाव आयोग ने 1,727 मतदान केंद्रों को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया था जहां अतिरिक्त बल तैनात किए गए थे और सुरक्षा कैमरे भी लगाए गए थे।

 इमरान खान

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...