बुध के रहस्यों से पर्दा उठाएगा यूरोपीय अंतरिक्ष यान
ब्रिटेन में बना एक अंतरिक्ष यान इस हफ्ते बुध की यात्रा पर निकलेगा। यह अपनी तरह का पहला अभियान होगा जिसका मकसद यह पता लगाना है कि क्या सूर्य के सबसे करीबी ग्रह पर पानी है या नहीं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के बेपीकोलंबो अभियान के तहत दो कृत्रिम उपग्रह जैसे उपकरण भेजे जाएंगे जो उस ग्रह से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे जहां सतह का तापमान करीब 450 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।यान में लादे जाने वाले एक उपकरण का निर्माण करने वाली ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर की प्रोफेसर एम्मा बंस ने कहा, ''बुध से जुड़ी ऐसी कुछ मजेदार और अलग तरह की चीजें हैं, जिनके बारे में हमें अब भी नहीं पता। एक खबर के अनुसार बेपीकोलंबो अभियान से पूर्व के अभियानों में सामने आए सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। इन सवालों में इस ग्रह पर पानी की मौजदूगी से जुड़ा सवाल शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें