सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शराबी लड़कों से इज्जत बचाने को मदद के लिए चिल्लाती रही लड़की, कोई नहीं आया तो बिल्डिंग से कूदी

शराबी लड़कों से इज्जत बचाने को मदद के लिए चिल्लाती रही लड़की, कोई नहीं आया तो बिल्डिंग से कूदी

शराबी युवकों से इज्जत बचाने को मदद के लिए चिल्लाती रही लड़की, कोई नहीं आया तो बिल्डिंग से कूद पड़ी   
नारी शक्ति की आराधना के पर्व दुर्गा पूजा के बीच लखीसराय में एक दिल दहला देने वाली और समाज को शर्मशार कर देनेवाली घटना सामने आई है। शारदीय नवमी की आधी रात 12 बजे अपनी अस्मत बचाने के लिए एक किशोरी को शहर के केएसएस कॉलेज के बगल स्थित एक तीनमंजिली बिल्डिंग की छत से कूदने को मजबूर होना पड़ा। दुष्कर्म का शिकार होने से बचने को वह छत से कूद पड़ी और बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलसते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी। अस्त-व्यस्त कपड़ों में लड़की को अचेत गिरा देख घटनास्थल से आनन-फानन में जिला प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर नगर थाना से पुलिसकर्मी पहुंचे और किशोरी को अस्पताल ले गए। लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बिहार : सड़क हादसों में छह की मौत, एक घायल

तीन युवक और एक युवती से हो रही पूछताछ-
घटनास्थल पर हो रहे हंगामे के बीच एसपी कार्तिकेय के. शर्मा पहुंचे। आवेश में लोगों ने शटर तोड़ डाला।  पुलिस को छत पर शराब की बोतल, तीन ग्लास, लड़की की लेगिंग्स और लड़के का जींस बरामद हुआ है। वहीं एक कमरे में तीन लड़के और एक लड़की भी मिली, जोकि पुलिस हिरासत में है। कमरे में बंद लड़की ने पुलिस को केवल इतना बताया कि वह एक मॉल में काम करती है। महिला पुलिस को पूछताछ में लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। एसपी के अलावे एसडीपीओ मनीष कुमार दो थाने की पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस घटनास्थल पर कैंप की हुई है। 

शराब पीकर रेप की कोशिश, बचने को कूदी लड़की
मौके पर की स्थिति देख पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों लड़कियों को लड़कों ने कमरे पर बुलाया होगा और शराब के नशे में एक लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की होगी। ऐसे में लड़की छोड़ देने को गुहार लगाती रही होगी और नहीं बख्शे जाने पर युवकों की जोर-जबर्दस्ती के बीच उसे छत पर से ही छलांग लगाने को मजबूर होना पड़ा होगा। आधी रात घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। 

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...