सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किशोरी का अपहरण कर रातभर किया रेप, सुबह जंगल में फेंका

मेरठ में मोदीपुरम के पल्हैड़ा बाजार में सामान लेने आई एक किशोरी का टेम्पो चालक ने अपहरण कर लिया। आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर रातभर दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी शुक्रवार अलसुबह किशोरी को दुल्हैड़ा के जंगल में फेंककर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों ने पीड़िता से जानकारी लेते हुए आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया और सीओ दौराला ने मामले की जानकारी ली। थाने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लावड़ चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी 13 साल की पुत्री के साथ दुल्हैड़ा गांव के पास एक कोल्हू पर मजदूरी करती है। बताया गया है कि गुरुवार देर शाम किशोरी पल्हैड़ा बाजार में सामान खरीदने आई थी। यहां के बाद किशोरी पल्हैड़ा चौराहे से एक टेम्पो में दुल्हैड़ा जाने के लिए सवार हो गई। आरोप है कि टेम्पो चालक सलमान निवासी पल्हैड़ा ने उसका अपहरण कर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पल्हैड़ा में एक दोस्त के कमरे पर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोपी ने रातभर किशोरी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार अलसुबह किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे दुल्हैड़ा के जंगल में रजवाहे के किनारे फेंककर फरार हो गया।
जंगल में लहूलुहान हालत में उसे पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना भाजपा नेता गौरव चौहान को दी। मौके पर पहुंचे भाजपाई किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को उपचार दिलाते हुए घटना की जानकारी ली। किशोरी द्वारा दिए गए आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर भाजपाइयों ने आरोपी को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सीओ दौराला पंकज सिंह भी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
किशोरी को मोबाइल नंबर देने की चर्चा 
अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में एक बात चौंकाने वाली रही। पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी अपना मोबाइल नंबर किशोरी को देकर गया था। इसी नंबर से आरोपी को पकड़ा गया।
पुलिस की खुली पोल
दुष्कर्म की घटना ने पल्लवपुरम निवासियों को हिलाकर रख दिया है। घटना ने पुलिस की भी कलई खोल दी है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसको हाईवे पर पल्हैड़ा चौराहे से टेम्पो में बैठाया था और हाईवे पर उसका अपहरण कर लिया था। इस दौरान हाईवे पर पुलिसकर्मियों को देख किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी ने उसको धमकाते हुए शांत करा दिया।
20 दिन पहले आए थे मजदूरी पर
पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने पर रोते हुए बताया कि वह 20 दिन पहले ही दुल्हैड़ा में कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए आए थे।
थाने में मुस्कराता रहा आरोपी
शुक्रवार को पुलिस हिरासत में थाने में बैठे आरोपी के चेहरे पर घटना को लेकर कोई शिकन नहीं थी। पूछताछ के दौरान भी आरोपी पुलिस के सामने मुस्कराता रहा।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी  -सीओ दौराला पंकज सिंह

 

Sultanpur, Maidi, Rape

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...