दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में शनिवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर
के बाहर खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपक
गुर्जर के रूप में हुई है। प्रेमिका ने दीपक को शराब पीने के लिए मना किया
था। इसे लेकर दोनों का झगड़ा हो गया और उसने खुद को गोली मार दी। पुलिस
संबंधित धाराओं में केस दर्जकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, दीपक
परिवार के साथ सालापुर खेड़ा गांव गली नंबर-2 में रहता था और फूडपांडा
एजेंसी में कूरियर ब्वॉय था। दीपक के परिवार में मां और बहन हैं। उसके पिता
की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि बहन की शादी मोदीनगर में हुई है।
दीपक परिवार में अकेला कमाने वाला था। इसी गांव में गली नंबर दो में प्रवीण (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ रहता है। प्रवीण सब्जी बेचता है। प्रवीण की बेटी निजी लैब में बतौर पैरामिडकल स्टाफ तैनात है। प्रवीण की बेटी और दीपक की लंबे समय से दोस्ती थी और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दीपक को शराब पीने की लत थी। युवती अक्सर दीपक को शराब छोड़ने के लिए कहती थी। शनिवार को युवती ने उसे कहा कि वह शराब पीना नहीं छोड़ेगा तो वह उससे शादी नहीं करेगी। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। कुछ देर बाद दीपक तमंचा लेकर युवती के घर पहुंचा और आवाज लगाकर उसे बाहर बुलाया। युवती ने घर की छत से दीपक को देखा। इससे पहले वह कुछ समझ पाती। दीपक ने खुद को गोली मार ली। युवती के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घायल को एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दीपक के पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसी पर आ गई थी। दीपक ने पढ़ाई छोड़ दी। उसने कूरियर का काम शुरू किया और देर रात तक घर से बाहर रहने लगा। इसी दौरान उसने शराब पीनी शुरू कर दी। उसकी मां ने कई बार शराब पीने से मना किया। लेकिन, वह नहीं माना।
पांच साल से चल रही थी दोनों की प्रेम कहानी
दीपक के दोस्तों की मानें तो उसकी और युवती की दोस्ती पांच साल से थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन दीपक की शराब पीने की लत से परेशान थे। लेकिन, युवती दीपक को नहीं छोड़ना चाहती थी। वह दीपक पर लगातार शराब छोड़ने का दबाव बना रही थी।

पिता की मौत के बाद नशे की लत लगी, मां ने भी रोका था

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें