पाकिस्तान
के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
से संन्यास की घोषणा कर दी। रहमान ने चार साल पहले आखिरी अंतरार्ष्ट्रीय
मैच खेला था। उन्होंने कोलंबों में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में हिस्सा
लिया था। बता दें कि रहमान ने महान इंजमाम उल हक के रहते टीम में जगह बनाई
और फिर मिसबाह उल हक की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रहमान के हवाले से लिखा है, “अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला काफी मुश्किल था। मैंने इसे भारी दिल के साथ लिया है।” रहमान ने हालांकि कहा है कि वो घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे, साथ ही टी-20 क्रिकेट में भी मौको तलाशते रहेंगे। रहमान को अपने साथी ऑफ स्पिनर सइद अजमल के साथ जुगलबंदी के लिए जाना जाता है। अजमल के साथ अपनी जोड़ी पर रहमान ने कहा, “सइद के साथ साझेदारी शानदार थी। मैं उस इंग्लैंड सीरीज को नहीं भूल सकता जब हमने उनका सूपड़ा साफ कर दिया था।”
उन्होंने कहा, “मैं विश्व कप में खेला हूं, टी-20 खेला हूं इसलिए मैं
सौभाग्यशाली हूं कि मैं यह सब करने में सफल रहा। हां मैं इस बात से जरूर
निराश हूं कि 100 विकेट नहीं ले पाया। अगर ऐसा कर पाता तो अच्छा होता।
हालांकि मैं 22 टेस्ट मैचों में 99 विकेट से खुश हूं। बाएं हाथ के कुछ ही
स्पिनर ऐसा कर पाए हैं।”
बता दें कि रहमान ने पाकिस्तान के लिए 31 वनडे मैच खेले जिसमें 30 विकेट लिए। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए आठ टी-20 मैचों में शिरकत की है जिसमें उनके हिस्से 11 विकेट आए हैं। वो अपना 100वां टेस्ट विकेट लेने से सिर्फ एक विकेट से पीछे रह गए। अगर रहमान एक विकेट ले लेते तो वो पाकिस्तान के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलर होते।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रहमान के हवाले से लिखा है, “अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला काफी मुश्किल था। मैंने इसे भारी दिल के साथ लिया है।” रहमान ने हालांकि कहा है कि वो घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे, साथ ही टी-20 क्रिकेट में भी मौको तलाशते रहेंगे। रहमान को अपने साथी ऑफ स्पिनर सइद अजमल के साथ जुगलबंदी के लिए जाना जाता है। अजमल के साथ अपनी जोड़ी पर रहमान ने कहा, “सइद के साथ साझेदारी शानदार थी। मैं उस इंग्लैंड सीरीज को नहीं भूल सकता जब हमने उनका सूपड़ा साफ कर दिया था।”
बता दें कि रहमान ने पाकिस्तान के लिए 31 वनडे मैच खेले जिसमें 30 विकेट लिए। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए आठ टी-20 मैचों में शिरकत की है जिसमें उनके हिस्से 11 विकेट आए हैं। वो अपना 100वां टेस्ट विकेट लेने से सिर्फ एक विकेट से पीछे रह गए। अगर रहमान एक विकेट ले लेते तो वो पाकिस्तान के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलर होते।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें