सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संत स्वामी सानंद का सफर : ऐशोआराम की जिंदगी छोड़ बन गए गंगा के सेवक

उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे कांधला में जन्मे जीडी अग्रवाल का आईआईटी प्रोफेसर से गंगा का सिपाही संत स्वामी सानंद बनने का सफर किसी परीकथा से कम नहीं। रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग के स्नातक अग्रवाल ऐशोआराम की नौकरी छोड़कर गंगा के पुनर्जीवन के लिए पूरी तरह से समर्पित हो गए थे।
40 साल से अधिक समय से स्वामी सानंद के संपर्क में रहे पर्यावरण कार्यकर्ता रवि चोपड़ा बताते हैं कि रुड़की इंजीनिरिग कालेज के सिविल इंजीनियर सानंद ने अपने करियर की शुरूआत 1950 में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से की। कुछ समय तक नौकरी करने के बाद वो उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी कानपुर चले गए। विदेश से पीएचडी करने के बाद लौटने के बाद वो कानपुर आईआईटी में सेवाएं देने लगे।
IIT में एचओडी के पद से इस्तीफा
वर्ष 1977 में वरिष्ठ राजनीतिक जयप्रकाश नारायण को आईआईटी में बुलाने की वजह से हुए विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उस वक्त वो कानपुर आईआईटी में डीन ऑफ फैकल्टी और इंवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी भी थे। इसके बाद उनके जीवन की राह बदल गई और वो कानपुर से वो दिल्ली चले गए।


प्रदूषण की जांच करने वाले उपकरण भी बनाए
1970-80 के दौरान में वो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव के रूप में सेवा शुरू की। मगर, अचानक ही उनका मन पलटा और कुछ ही साल बाद वहां से इस्तीफा देकर अपने गांव आ गए। रवि चोपड़ा बताते हैं पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर उन्होंने प्रदूषण की जांच करने वाले उपकरण भी बनाए। उन्होंने बताया कि कुछ समय चित्रकूट स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण विश्वविद्यालय में सेवाएं देने के बाद जीडी अग्रवाल वर्ष 2008 में पूरी तरह से गंगा के पुनर्जीविनीकरण अभियान से जुड़ गए। गंगा संरक्षण के लिए अब तक उन्होंने पांच उपवास किए। यह उनका सबसे लंबी और अंतिम तपस्या थी।
‘सरकार के मुताबिक विचार न बदलें वैज्ञानिक-इंजीनियर’
स्वामी सानंद के साथ बिताए क्षणों का उल्लेख करते हुए रवि चोपड़ा बताते हैं कि उन्हें वर्तमान दौर में वैज्ञानिक और इंजीनियरों का राजनीतिक दबाव में  काम करना पसंद नहीं था। एक बार चर्चा के दौरान उन्होंने व्यथित मन से कहा था कि आज की इस मेधा में वो ईमानदारी नहीं है। अब ये लोग सरकार की इच्छाओं के अनुसार अपने दिमाग और विचार बदल लेते हैं। रवि बताते हैं कि एक बार उन्होंने कहा था कि आज विकास को भौतिकता और भोग के पैमाने से नापा जाता है। यह गलत है। विकास में भोगवाद की तलाश से पर्यावरण सुरक्षित नहीं रह सकता है।
Swami Sanand (Symbolic Image)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...