भारतीय फुटबॉल टीम को कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा है कि भले ही उनकी
टीम मैत्री मैच के दौरान एशिया की शीर्ष टीम चीन की बराबरी नहीं कर सकी हो
लेकिन अब उसे हराना काफी मुश्किल हो गया है। भारत और चीन ने दोनों टीमों के
बीच 21 साल बाद हुए इस अंतरराष्ट्रीय मैच में 0-0 से ड्रॉ खेला।
कांस्टेनटाइन को गर्व है कि उनकी टीम इस मैच को गोलरहित ड्रॉ कराने में सफल
रही।
'अब भारतीय फुटबॉल टीम को इतना हराना आसान नहीं रहा'
कांस्टेनटाइन ने कहा, 'हमने पिछले चार वर्षों में दिखा दिया कि हमें हराना अब मुश्किल हो गया है। हम भले ही उतने मजबूत नहीं हों जितनी एशिया की अन्य टीमें हैं। लेकिन एशिया की किसी भी टीम के खिलाफ मेरी टीम शारीरिक और प्रतिस्पर्धी रूप से डटकर सामना करेगी।
कोच कांस्टेनटाइन बोले- हमारा चीन आकर खेलना सार्थक रहा
उन्होंने कहा, 'यह काफी रोमांचक मुकाबला रहा। दोनों टीमों ने गोल करने का
प्रयास किया। निश्चित रूप से चीन ने गेंद पर ज्यादा कब्जा बनाए रखा और उसने
काफी मौके बनाए, हमें इसकी उम्मीद थी। हम यहां अच्छा प्रदर्शन करने आए थे
और हमारे लिए मुख्य चीज थी कि हम फुटबॉल की उस चुनौती के आदी हो सकें जिसका
सामना हमें एएफसी एशिया कप यूएई 2019 में करना है।'
'अब भारतीय फुटबॉल टीम को इतना हराना आसान नहीं रहा'
कांस्टेनटाइन ने कहा, 'हमने पिछले चार वर्षों में दिखा दिया कि हमें हराना अब मुश्किल हो गया है। हम भले ही उतने मजबूत नहीं हों जितनी एशिया की अन्य टीमें हैं। लेकिन एशिया की किसी भी टीम के खिलाफ मेरी टीम शारीरिक और प्रतिस्पर्धी रूप से डटकर सामना करेगी।
कोच कांस्टेनटाइन बोले- हमारा चीन आकर खेलना सार्थक रहा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें