आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को
राफेल सौदे के संबंध में अपने आरोपों पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
द्वारा दायर दीवानी मानहानि के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत से नोटिस
भेजा गया है। अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस में सिंह से 20 अक्टूबर को जवाब
देने को कहा गया है।
संजय सिंह ने कहा कि वह राफेल सौदा घोटाले को लेकर अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे और अदालत के समक्ष अपना अभिवेदन दायर करेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राफेल सौदे के संबंध में अपने आरोपों पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा दायर दीवानी मानहानि के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत से नोटिस भेजा गया है। अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस में सिंह से 20 अक्टूबर को जवाब देने को कहा गया है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने पीटीआई से कहा कि भारत माता के नाम पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों के लिए मेरे मन में कोई सम्मान नहीं है। मैं इस घोटाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखूंगा। सिंह ने कहा कि राफेल सौदा घोटाले पर उनके विचारों के लिए उन्हें अनिल अंबानी और रिलायंस डिफेंस लिमिटेड सहित उनकी कंपनियों की ओर से फरवरी में एक नोटिस मिला था, जिसमें पांच हजार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई थी।
उन्होंने कहा कि मैंने नोटिस का जवाब दे दिया था और अब उन्होंने अदालत
जाने का मार्ग चुना है। मैं अदालत में इसके निर्देशानुसार 20 अक्टूबर को
अपना जवाब दायर करूंगा। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह राफेल सौदे को लेकर
केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कई अवसरों पर
राफेल सौदे को एक बड़ा घोटाला करार दिया है।
संजय सिंह ने कहा कि वह राफेल सौदा घोटाले को लेकर अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे और अदालत के समक्ष अपना अभिवेदन दायर करेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राफेल सौदे के संबंध में अपने आरोपों पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा दायर दीवानी मानहानि के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत से नोटिस भेजा गया है। अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस में सिंह से 20 अक्टूबर को जवाब देने को कहा गया है।
संजय सिंह ने कहा कि वह राफेल सौदा घोटाले को लेकर अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे और अदालत के समक्ष अपना अभिवेदन दायर करेंगे।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने पीटीआई से कहा कि भारत माता के नाम पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों के लिए मेरे मन में कोई सम्मान नहीं है। मैं इस घोटाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखूंगा। सिंह ने कहा कि राफेल सौदा घोटाले पर उनके विचारों के लिए उन्हें अनिल अंबानी और रिलायंस डिफेंस लिमिटेड सहित उनकी कंपनियों की ओर से फरवरी में एक नोटिस मिला था, जिसमें पांच हजार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें