सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकराल हुआ 'तितली', ओडिशा में तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने बुधवार को बेहद प्रचंड रूप ले लिया और यह ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है। भयंकर चक्रवाती तूफान ‘तितली’ के पहुंचने से पहले ओडिशा में तटील जिलों से करीब तीन लाख लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये गए।
अधिकारियों ने बताया कि निचले और तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इनके साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूर्वानुमान के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने गंजम, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के कलेक्टरों से तटीय क्षेत्र में निचले इलाकों में रह रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि चक्रवात के चलते किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाए और लोगों के लिए चक्रवात आश्रय स्थलों को तैयार रखने को भी कहा।
11 और 12 को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 11-12 अक्तूबर को बंद रखा जाएगा। शिक्षक हालांकि ड्यूटी पर रहेंगे।
सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक
मुख्य सचिव एपी पाधी ने कहा कि राज्य में 11 अक्तूबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनावों को रद्द कर दिया गया है। चक्रवात और इसके साथ भारी बारिश आने की संभावना के बीच सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। तूफान और बारिश से पूरे राज्य के चपेट में आने की संभावना है।  
आज भूस्खलन होने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच गुरुवार तड़के भूस्खलन होने की संभावना है। अगले 18 घंटों में गुरुवार तड़के तक इसके बहुत गंभीर स्तर पर पहुंचने की भी संभावना है। वहीं विभाग ने गुरुवार तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ इलाकों में  अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, भद्रक और बालासोर जैसे जिलों में गुरुवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
‘तितली’ सुबह 5:30 तक पहुंचने की आशंका
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर तक 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया जिनमें से ज्यादातर गंजम और पुरी जिलों से हैं। मुख्य सचिव एपी पाधी ने बताया कि यहां चक्रवात ‘तितली’ के गुरुवार को करीब साढ़े पांच बजे सुबह पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवात पहुंचने के दौरान समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठने के मौसम विभाग के अनुमान के मद्देनजर तुरंत स्थान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जरूरत पड़ने पर सेना की मदद
मुख्य सचिव ने कहा, हमने अभी तक सेना की मदद नहीं मांगी है। अगर जरूरत पड़ी तो हम सहायता मांगेंगे। वहीं विशेष राहत आयुक्त विशुनपाड़ा सेठी ने जिलों को ज्यादा से ज्यादा लोग रखने के लिए 836 शिविरों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र ने 1,000 एनडीआरएफ कर्मी भेजे
नई दिल्ली। केंद्र ने चक्रवात ‘तितली’ के तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तकरीबन 1,000 कर्मी भेजे। इसके साथ ही इसने खाद्य सामग्री, ईंधन के भंडारण तथा बिजली आपूर्ति एवं दूरसंचार लाइनों को सुचारू रखने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में चक्रवात के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की गई।
 
आंध्र के तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट
चक्रवाती तूफान तितली के गुरुवार को बंगाल की खाड़ी पार करने की आशंका को देखते हुए आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों में बुधवार को हाई अलर्ट जारी किया गया। तूफान की रफ्तार 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ रही है और उसके कारण भारी बारिश और तबाही आने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि चक्रवाती तूफान के चपेट में आने की आशंका के बीच मछुआरे को समुद्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
हवा की तीव्रता 150 किमी प्रति घंटा रहेगी
एसडीएमए ने कहा, भयंकर चक्रवाती तूफान 11 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगा और हवा की तीव्रता 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 165 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। तूफान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास से गुजरेगा। दक्षिण मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है।
टोल-फ्री नंबर जारी
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा के वक्त लोगों की सहायता के लिए अपने आपातकालीन अभियान केंद्र पर टोल-फ्री टेलीफोन नंबर 18004250101 जारी किया है, जबकि तीन तटीय जिलों में नियंत्रण कक्षों को चालू कर दिया गया है।
जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रखा
आंध्र प्रदेश के आपदा आयुक्त एम सेशगिरी बाबू ने कहा, हमने संबंधित जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रखा है। बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान को देखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने और ज्यादातर समय घर के भीतर रहने के लिए परामर्श जारी किया गया है।

हर्षवर्धन ने हालात से निपटने के उपायों की समीक्षा की
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ओडिशा के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए किए गए एहतियाती उपायों की समीक्षा की। उन्होंने संबद्ध विभागीय अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आपसी तालमेल के साथ हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। डॉ. हर्षवर्धन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। साथ ही उन्होंने संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी एहतियाती उपाय करते हुये केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के बीच पुख्ता संवाद कायम करने के निर्देश दिए है। मंत्रालय में भी शीर्ष स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 


बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान
बंगाल की खाड़ी में अत्यंत घातक चक्रवात ‘तितली’ के और मजबूत होने के साथ मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में शुक्रवार तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव के चलते बंगाल के पूर्वी एवं पश्चिमी मिदनापुर के तटीय एवं जमीनी क्षेत्रों, झाड़ग्राम, दक्षिणी एवं उत्तरी 24 परगना जिलों में बुधवार की शाम से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग ने कहा कि दीघा, शंकरपुर, मंदरमणि और राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में पर्यटकों से कहा गया है कि वे इस दौरान गहरे समुद्र में नहीं जाएं।
मौसम अधिकारियों ने मछुआरों से कहा है कि वे पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अपतटीय क्षेत्रों, बंगाल की उत्तरी और मध्य खाड़ी में 12 अक्तूबर तक समुद्र में न जाएं। भारतीय रेलवे ने मौसम पूर्वानुमान के बाद ओडिशा में खुर्दा रोड और विजियानगरम के बीच बुधवार को रात 10 बजे के बाद से अगले परामर्श तक ट्रेन सेवा स्थगित रखने का फैसला किया है। 
अधिकारियों ने बताया कि निचले और तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...