पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी
है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के शौहर शोएब मलिक ने हाल ही में एक
इंटरव्यू में कुछ मजेदार बातों का खुलासा किया। 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी का
फाइनल मैच शायद ही कोई भारतीय या पाकिस्तानी फैन भूला हो। इस फाइनल मैच के
बाद विराट कोहली, युवराज सिंह, शोएब मलिक और अजहर महमूद की एक फोटो खूब
वायरल हुई थी। शोएब ने इस इंटरव्यू में बताया कि सब किस बात पर जोर-जोर से
हंस रहे थे।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें शोएब मलिक और सईद अजमल ने मिलकर क्रिस गेल का एक ऐतिहासिक कैच ड्रॉप किया था। शोएब ने इस कैच के जिक्र के बाद बताया कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हम सब इस कैच पर ही चर्चा कर रहे थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें