लेखक:
Vishal Pandey
Posted time
वोडाफोन ने पेश की अनूठी सुरक्षा सेवा, बैलेंस और इंटरनेट जरूरी नहीं
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने आज अपनी तरह की अनूठी मोबाइल आधारित सुरक्षा सेवा वोडाफोन सखी को लॉन्च कर दिया है। इसे खासतौर पर महिलाओं के लिए पेश किया गया है। आपातकाल अलर्ट, आपातकाल बैलेंस और प्राइवेट नंबर रीचार्ज से लैस यह सर्विस देश भर में वोडाफोन प्री-पेड का इस्तेमाल करने वाली महिला उपभोक्ताओं को सुरक्षा देगी। गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए बैलेंस या मोबाइल इंटरनेट का होना जरूरी नहीं है।
फीचर फोन यूजर भी उठा सकेंगे फायदा
स्मार्टफोन और फीचर फोन यूजर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जानी-मानी बैडमिंटन स्टार, ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार विजेता पी वी सिंधु ने वोडाफोन सखी को लॉन्च करते हुए कहा, 'मोबाइल ने वास्तव में लोगों के इन्टरैक्ट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल डाला है। मेरा मानना है कि महिलाओं को मोबाइल कनेक्शन के फायदे उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है।'

क्या हैं खूबियां
वोडाफोन सखी एमरजेन्सी अलर्टः किसी भी आपातकालीन स्थिति में पहले से रजिस्टर्ड 10 कॉन्टेक्ट को अलर्ट भेजा जा सकता है।
वोडाफोन सखी एमरजेन्सी अलर्टः किसी भी आपातकालीन स्थिति में पहले से रजिस्टर्ड 10 कॉन्टेक्ट को अलर्ट भेजा जा सकता है।
एमरजेन्सी बैलेन्सः फोन में ज़ीरो टॉक टाईम होने पर भी आपातकालीन स्थिति में 10 मिनट का मुफ्त कॉल
ऐसे करें एक्टीवेट
- 1800123100 पर टोल फ्री डायल करें और सेवा को नि:शुल्क एक्टिवेट करें।
- 1800123100 पर टोल फ्री डायल करें और सेवा को नि:शुल्क एक्टिवेट करें।
- 10 एमरजेन्सी कॉन्टेक्ट नंबर रजिस्टर करें।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें