राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात के गेट पर एक कपल को पिस्टल की
धौंस दिखा कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले बहुजन समाज पार्टी
(बसपा) के पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
स्पेशल कमिश्नर आर.पी. उपाध्याय के मुताबिक उसकी तलाश में छापेमारी की जा
रही है। वहीं उसके एक दोस्त साहिल गिरधर को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।
उससे पूछताछ कर पुलिस अब फरार आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की इस करतूत का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
वीडियो में गुलाबी रंग की पैंट पहने आरोपी शख्स पिस्टल लहराते हुए एक कपल
को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में
आशीष के साथ 3 लड़कियां भी थीं, जिनमें से एक वहां मौजूद कपल को गालियां भी
दे रही थी।
शनिवार तड़के की है घटना
दिल्ली पुलिस ने होटल के असिसटेंट सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक यह वीडियो 13/14 अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजकर 40 मिनट का है। घटना होटल के पी लेवल गेस्ट एलिवेटर एरिया के पास की है।
कैसे शुरू हुआ यह विवाद
यह विवाद महिला वॉशरूम में घुसने को लेकर शुरू हुआ। दरअसल आरोपी अशीष अपनी महिला मित्र के साथ होटल हयात में गया था। वहां महिला बाथरूम में घुसने पर उसकी कहासुनी हुई। उसी के चलते उसकी होटल के गेट पर खड़े कपल के साथ बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इस घटना के कई चश्मदीद गवाह हैं, जो वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहे हैं। संभवत: यह वीडियो आरोपी की कार के अंदर ही बैठे किसी साथी ने बनाया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें