सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीजेपी सांसद भोला सिंह का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार

बीजेपी सांसद भोला सिंह का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार

bjp mp bhola singh
बेगूसराय के भाजपा सांसद भोला सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को पटना लाया गया। एयरपोर्ट से विधानसभा और फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को बेगूसराय के सिमरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा ।
सांसद भोला सिंह का शुक्रवार को दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 50 साल से अधिक राजनीतिक जीवन जीने वाले भोला सिंह प्रखर वक्ता थे। बेबाकी के लिए चर्चित रहे भोला बाबू के बयान कई बार उनके बयान दल के खिलाफ भी गए। कॉलेज शिक्षक के रूप में अपना कॅरियर शुरू करने वाले भोला बाबू 1965-67 के छात्र आंदोलन से राजनीति में आए। वे आठ बार विधायक व दो बार सांसद चुने गए। तीन विभागों के मंत्री रहे। कांग्रेस के रामनारायण चौधरी व कम्युनिस्ट नेता वासुदेव सिंह को पराजित किया था। बेगूसराय के इतिहास पर शोध ग्रंथ लिखा और पीएचईडी की उपाधि मिली। 
उनका जन्म 3 जनवरी, 1939 को हुआ था। खड़ी हिंदी में आंखें मूंदकर बोलने वाले भोला सिंह बिहार के वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक थे। वर्ष 1967 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद  1972 में सीपीआई, 1977, 1980 और 1985 में कांग्रेस से विधायक बने। फिर वर्ष 2000, मार्च और नवंबर 2005 में वे भाजपा के टिकट पर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वर्ष 2003 से 2005 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। बिहार सरकार में गृह राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्री और नगर विकास मंत्री रहे। 2009 में नवादा से पहली बार सांसद बने। 2014 में वे बेगूसराय से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।
प्रखर वक्ता थे भोला बाबू 
भोला बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वे एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी मिसाल छोड़ कर गए हैं। जब वे बिहार सरकार में शहर विकास मंत्री थे तो मेरे कहने पर उन्होंने पटना में दो पार्कों का निर्माण किया। उनमें एक राजवंशी नगर में नवीन सिन्हा स्मृति पार्क है। सरकार से मेरा आग्रह है कि दूसरे पार्क का नाम भोला बाबू की स्मृति में उनके नाम पर किया जाए।

-डॉ. सीपी ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद 


राजनीतिक जगत का एक योद्धा चला गया
भोला सिंह का निधन पूरे बिहार के लिए दुखदाई है। भोला बाबू ने लम्बी राजनीतिक पारी खेली। उनका राजनीतिक कैरियर शानदार रहा। बिहार विधानसभा तथा लोकसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी। वह राजनीतिक जगत के एक बड़े योद्धा थे। 
बशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश जदयू अध्यक्ष व सांसद  

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...