सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किरमानी ने कहा- शास्त्री कोच के साथ सिलेक्टर भी, चयन समिति में कोई उन्हें चुनौती नहीं दे सकता

Kirmani Says Current selection panel can not challenge Shastri Kohli


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता सैयद किरमानी का कहना है कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली मौजूदा चयन समिति में इतना अनुभव नहीं है कि वह कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के फैसलों को चुनौती दे सकें। शास्त्री कोच के साथ चयनकर्ता भी हैं। करुण नायर और मुरली विजय के टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने के बाद उठे विवाद के बाद भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर का यह बयान आया है।

शास्त्री जैसा चाहते हैं वैसा चयन समिति से करवाते हैं ः किरमानी

  1. चयन को लेकर पूछने पर किरमानी ने कहा, ‘यदि आप मुझसे पूछें तो रवि शास्त्री कोच के साथ मुख्य चयनकर्ता भी हैं। वे कप्तान और वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा करते हैं और जो उन्हें चाहिए होता है वही प्रस्ताव चयन समिति के सामने रख देते हैं।’
  2. नायर और विजय दोनों ने दावा किया था कि टीम से हटाने को लेकर न तो पहले और न ही बाद में चयनकर्ताओं की उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं, एमएसके प्रसाद ने दोनों ने दावों को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों बल्लेबाजों को समय रहते ही बता दिया गया था।
  3. 68 साल के किरमानी ने कहा, ‘खेद है कि मौजूदा चयन समिति इन लड़कों (शास्त्री और कोहली) के मुकाबले अनुभवहीन है। जो टीम प्रबंधन चाहता है वे उसे बेहतर ढंग से सुनते हैं, क्योंकि अपने से ज्यादा अनुभवी शास्त्री और कोहली के साथ बहस नहीं कर सकते हैं।’ किरमानी 2000 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं।
  4. चयन समिति के पांच सदस्यों में से दो ने एक भी टेस्ट नहीं खेला

    मौजूदा चयन समिति के पांच सदस्यों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का बहुत कम अनुभव है। एमएसके प्रसाद ने छह टेस्ट और 17 वनडे खेले हैं। अन्य चार चयनकर्ताओं में सरनदीप सिंह ने दो टेस्ट और पांच वनडे खेले हैं। देवांग गांधी के पास चार टेस्ट और तीन वनडे खेलने का अनुभव है। जतिन परांजपे ने कोई टेस्ट नहीं खेला है। वे सिर्फ चार वनडे ही खेले हैं। गगन खोड़ा का भी यही हाल है। उनके पास भी केवल दो वनडे खेलने का अनुभव है।
  5. ऋषभ को विकेट-कीपिंग के बेसिक्स सीखने की जरूरत

    किरमानी ने कहा, ‘टीम में चयन चुने जाने में भाग्य की भी भूमिका रहती है। मेरा ही उदाहरण लें। मैं अपने करियर के शीर्ष पर साइडलाइन कर दिया गया था।’ किरमानी ने 1986 में अपना आखिरी 88वां टेस्ट खेला था। भारत के श्रेष्ठ विकेटकीपर्स में से एक किरमानी ने ऋषभ पंत के बारे में कहा कि यदि लंबे समय तक खेलना है तो उसे विकेट-कीपिंग के बेसिक्स को अभी सीखने की जरूरत है।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...