सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीजेपी-पीडीपी को छोड़कर सभी पार्टियों की वजह से संकट में कश्मीर: सत्यपाल मलिक

बीजेपी-पीडीपी को छोड़कर सभी पार्टियों की वजह से संकट में कश्मीर: सत्यपाल मलिक

मलिक ने कहा दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को छोड़कर बाकी सभी कश्मीरी मुख्यधारा की पार्टियों ने कश्मीरी लोगों को बस झूठी उम्मीदें दी हैं

बीजेपी-पीडीपी को छोड़कर सभी पार्टियों की वजह से संकट में कश्मीर: सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने नैशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, पाकिस्तान और अलगाववादियों को कश्मीर में हिंसा के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि उन्होंने बीजेपी और पीडीपी पर नरम रुख अपना रखा है. मलिक ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को छोड़कर बाकी सभी केंद्र सरकारों के कश्मीर के विवाद में भूमिका अदा करने की बात कही. मलिक ने कहा, 'दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को छोड़कर बाकी सभी कश्मीरी मुख्यधारा की पार्टियों ने कश्मीरी लोगों को बस झूठी उम्मीदें दी हैं. सभी नेताओं ने दिल्ली में कोई और बात की और यहां एयरपोर्ट पर उतरते ही कुछ और कहने लगे. इससे लोगों के मन में संदेह पैदा हुआ है, खासकर कश्मीरी युवाओं के बीच में.' राज्यपाल का निशाना फारूक और उमर अब्दुल्ला की ओर था, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य में सरकार चलाई है.
केंद्र की सरकारें जम्मू-कश्मीर के चुनाव को करती हैं प्रभावित
मलिक ने कहा कि केंद्र की सरकारें जम्मू-कश्मीर के चुनाव को प्रभावित करती हैं और स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों के दल-बदलवाकर सरकार बनवाती हैं. उन्होंने कहा कि वह राज्य में नए राजनीतिक दल बनने के पक्ष में हैं. इससे लोग धोखा नहीं खाएंगे. हुर्रियत के नेताओं और पाकिस्तान पर उन्होंने युवा कश्मीरियों में हिंसक प्रवृत्तियों को भड़काने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा- 'पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद बनाए रखने का सबसे बड़ा खिलाड़ी है. आतंकवाद कुछ कश्मीरी युवाओं के लिए पार्टटाइम जॉब भी बन गया है. केवल 500 रुपए के लिए एक युवा कश्मीरी सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंक देता है.
पाकिस्तान से नहीं है कोई परेशानी
उन्होंने कहा कि जब लगभग एक दर्जन देशों के समर्थन के बाद भी LTTE को श्रीलंका में उसका लक्ष्य हासिल नहीं हुआ तो कुछ 100 आतंकी कश्मीर में कैसे हासिल कर लेंगे. उन्हें पाकिस्तान से कोई परेशानी नहीं है. वह चाहते हैं कि यहां के लोग आंतक और हथियारों की निरर्थकता को समझें. उन्होंने कहा कि अपने लोगों को आराम देना होगा. उन्हें अच्छी सरकार देनी होगी और उनकी परेशानियों का समाधान करना होगा. राज्यपाल ने भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्होंने सभी सरकारी अफसरों से अपनी संपत्ति तय समय के अंदर घोषित करने के लिए कहा है.
सेना आतंकियों से स्थानीय लोगों को बचाने में लगी रहती है
आतंकी हमले की धमकियों के बीच चुनाव कराने को लेकर उन्होंने कहा कि जब श्रीनगर-बडगाम में सिर्फ 7 फीसदी वोटिंग के साथ चुनाव हो सकता है तो यहां स्थानीय निकाय के चुनाव क्यों नहीं हो सकते. उन्होंने एनसी और पीडीपी के चुनाव में हिस्सा न लेने के पीछे विधानसभा चुनावों पर नजर को वजह माना. उन्होंने कश्मीर में सेना के हाथों प्रताड़ना को लेकर कहा कि सेना आतंकियों से स्थानीय लोगों को बचाने में लगी रहती है. ऐसे में उन पर पत्थरबाजी करना कबूल नहीं किया जा सकता है.

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...