यूचुअल फंड में निवेश करने के इच्छुक हैं और कमीशनखोरों के डर से कर
नहीं पा रहे हैं। इस मामले में आप अकेले नहीं हैं, बल्कि बहुत से ऐसे लोग
हैं। आपकी इस समस्या को हल करने के लिए एक फाइनेंशियल सेवा प्रदाता कंपनी
ने ऐप पेश किया है। यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर जीरो कमीशन पर सीधे म्युचुअल
फंड में निवेश कर सकेंगे।
इस ऐप की एक और खासियत यह है कि इस पर पेपरलेस केवाईसी के साथ सारी कार्रवाई पूरी किये जाने के बाद निवेशक के लिए तत्काल ऋण मंजूर हो जाता है। इस पर 13 से 18 फीसदी ब्याज लगता है। यह ऐप ईटीमनी ने पेश किया है।
कंपनी के सीईओ मुकेश पी कालरा ने सोमवार को कहा कि ईटीमनी ऐप पर यह सुविधा उपलब्ध है। पिछले दो वर्षों में 40 लाख लोगों के इसके जरिये म्युचुअल फंड में निवेश करने की घोषणा करते हुये कहा कि निवेशकों को त्वरित ऋण उपलब्ध कराने के लिए आरबीएल बैंक के साथ साझेदारी की गई है।
उन्होंने बताया कि उनके इस प्लेटफार्म पर देश की 20 प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियां एक हजार से अधिक उत्पादों की पेशकश कर रही हैं। निवेशक उनमें ऐप के जरिये निवेश कर सकते हैं। ऐप का देश के 500 से अधिक शहरों में निवेशक उपयोग कर रहे हैं और अब तक दो करोड़ निवेश के आर्डर दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जीरो कमीशन के जरिये उनके ऐप के माध्यम से म्युचुअल फंड में निवेश कर निवेशक 25 साल में करीब 25 लाख रुपये कमीशन बचा सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें