बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन टीवी शो 'कौन बनेगा
करोड़पति' में बड़े ही खास अंदाज में मनाया। वैसे तो 'केबीसी' की टीम हर
साल बिग बी का बर्थडे बड़े ही धूम-धाम से मनाती है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा
हुआ कि बिग बी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दरअसल, ये तोहफा बिग बी की मां
से संबंधित था जिसे देखकर बिग बी इमोशनल हो गए।

'केबीसी' की टीम ने एक ऑडियो क्लिप बिग बी को तोहफे के तौर पर दिया जिसमें उनकी मां की आवाज रिकॉर्ड थी। बिग बी मां वीडियो में गाना गा रही होती हैं। बिग बी जैसी ही वो आवाज सुनते हैं तो वो चौंक जाते हैं और कहते हैं कि उन्होंने आज तक अपनी मां को गाते हुए नहीं सुना था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें