सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी-बच्चों के सामने हत्या, लाश ले गई भीड़

खरखौदा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी बेटी को भी छर्रे लगे हैं। बाइक खराब होने से बदमाश लूट में सफल नहीं हो पाए और भाग निकले। हेड कांस्टेबल अपने परिवार सहित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ अस्पताल से शव को निकालकर ले आई और मेरठ-हापुड़ हाईवे को जाम कर दिया। कई घंटे तक हंगामा चला। पुलिस की कई टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। 
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़ला गांव निवासी सरबजीत सिंह (33) वर्तमान में दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वह रविवार सुबह पत्नी संगीता, बेटी सुकमणि, जनिंद्र कौर और बेटा तरुणजन सिंह के साथ अपने मामा जालिम सिंह के गांव कबट्टा में गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह सेंट्रो कार से लौट रहे थे।
बवनपुरा गांव के संपर्क मार्ग पर जंगल में घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने बाइक सड़क पर डालकर हेड कांस्टेबल की कार को रुकवाने का प्रयास किया। बाइक बचाने और साइड से निकलने के चक्कर में सरबजीत की कार ईख के खेत में जा घुसी। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर परिवार से लूटपाट की कोशिश की तो सरबजीत बदमाशों से भिड़ गए। इस पर एक बदमाश ने सरबजीत के सीने में गोली मार दी। ग्रामीणों को आता देख बदमाश लूट में सफल नहीं हुए और भाग निकले।
घायल सरबजीत को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। छर्रे लगने से घायल सुकमणि का सीएचसी में उपचार कराया गया। जलसे में आए सिख समाज के सैकड़ों लोग अस्पताल से जबरन शव को निकालकर ले गए। उन्होंने मेरठ-हापुड़ मार्ग पर कैली गांव के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की। एसपी देहात राजेश कुमार और विधायक दिनेश खटीक मौके पर पहुंचे। उनकी भीड़ से जमकर नोकझोंक हुई। करीब ढाई घंटे बाद किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दो दिन पहले छुट्टी पर आए थे

सरबजीत सिंह मूल रूप से मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़ला गांव के रहने वाले थे। 2007 में उन्होंने दिल्ली पुलिस ज्वाइन की थी। वह वर्तमान में दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में तैनात थे। दो दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर गांव आए थे। सरबजीत के मामा जालिम सिंह खरखौदा क्षेत्र के कबट्टा गांव में रहते हैं। कबट्टा गांव के गुरुद्वारे में रविवार को जलसा था। इस जलसे में वह परिवार सहित शामिल होकर लौट रहे थे। सरबजीत के पिता हरदित सिंह रिटायर फौजी हैं।

हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद विरोध करते ग्रामीण

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...