सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वजन घटाना है तो डाइट में इन पांच प्रोटीन से भरपूर फलों को शामिल करें

प्रोटीन को मानवीय शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। प्रोटीन का सेवन करने पर हमारा शरीर इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लेता है, जिसे हम अमीनो एसिड के रूप में जानते हैं। जिसके बाद शरीर इन अमीनो एसिड्स का इस्तेमाल शरीर के जरूरी कामों को करने में करता है। जेसे कि मांसपेशियों का बनना, उतकों को त्वचा से जोड़ना आदि। साथ ही प्रोटीन वजन कम करने में भी मदद करता है। प्रोटीन शरीर में भूख को घटाने वाले हार्मोंस GLP-1, PYY और CCK को बढ़ाता है। इससे इंसान को कम भूख लगती है। इस कारण वजन घटाने के लिए डाइट में मीट, मछली, दालें और अंडों के साथ ही कुछ फल जिनमें कि प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानें


अमरूद- लगभग 100 ग्राम अमरूद में 260 एमजी प्रोटीन पाया होता है। अमरूद में काफी मात्रा में विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए हिताकारी होते हैं। वहीं अमरूद में मौजूद पौटेशियम ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है।
खुबानी- खुबानी में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज होती है लेकिन वहीं दूसरी ओर इसमें फाइबर बहुत अधिक होता है। इस कारण वजन कम करने की डाइट में इसे शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसे ताजा या फिर सूखा कर खाया जा सकता है। साथ ही यह पाचन को भी ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए इसे हितकारी माना गया है। 100 ग्राम खुबानी में 140 एमजी प्रोटीन होती है।
सूखा आलू बुखारा- 100 ग्राम सूखे आलूबूखारे में 220 एमजी प्रोटीन होता है। सूखे आलूबुखारे में विटामिन ए पाया जाता है, जो कि आंखों के लिए अच्छा होता है। इस फल में एंटी ऑक्सीडेंट भी भारी मात्रा में पाया जाता है, जो कि आपके दिल के लिए लाभकारी है। साथ ही यह हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद है।

एवोकाडो- एवोकाडो में हेल्दी फैट पाया जाता है जो जोड़ों और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही यह फल ह्रदय के लिए अच्छा माना जाता है। वजन घटाने के लिहाज से इसमें काफी मात्रा में फाइबर भी पाए जाते हैं।
कटहल- कटहल में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी6 होता है जो मेटाबोलिजम को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा कटहल में फाइबर, विटामिन ए और भिन्न-भिन्न तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इस फल में मिलने वाले फाइबर के कारण काफी देर तक इंसान तृप्त रहता है जिस कारण उसकी जंक फूड खाने की इच्छा भी कम होती है।
Symbolic Image

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...