सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपी: ट्रेन में बम की खबर से मचा हड़कंप, जवानों ने चलती ट्रेन से फेंका लावारिस सूटकेस

यूपी के बलिया में ट्रेन में बम की अफवाह के बाद यात्रियों में हड़कम्प मच गया। खबर पाकर पहुंचे रेल पुलिस के जवानों ने सूटकेश को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। गाड़ी के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तकरीबन एक घंटे तक रोककर छानबीन की। जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
जयनगर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार की रात छपरा स्टेशन से बलिया के लिए चली थी। इसी बीच ट्रेन बलिया छपरा रेल खंड पर स्थित रेवती-सहतवार स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी तभी गाड़ी के एस-2 कोच में सवार यात्रियों ने लावारिश सूटकेश होने की खबर सुरक्षाकर्मियों को दी। जानकारी होने के बाद ट्रेन की सुरक्षा में तैनात जीआरपी छपरा के जवान उक्त बोगी में पहुंच गये। वह सूटकेश को खोलने का प्रयास कर रहे थे, तभी उसमें से बीप-बीप की आवाज आने लगी। इस आवाज को सुनकर यात्री व पुलिसकर्मी दोनों सहम गये। बताया जाता है कि जवानों ने सूटकेश को चलती गाड़ी से बांसडीहरोड-बलिया के बीच बाहर फेंक दिया, उन्होंने इससे अधिकारियों को अवगत कराया। ट्रेन रात करीब 11:22 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे जांच के लिए रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय, जीआरपी इंस्पेक्टर आरके मिश्र के साथ ही कोतवाली पुलिस व डॉग स्कवायड की टीम पहुंच चुकी थी। ट्रेन के सभी डिब्बों तथा उसमें सवार यात्रियों के सामानों की सघन तलाशी ली गयी। सुरक्षाकर्मियों ने पूरी संतुष्टि के बाद गाड़ी को आगे रवाना कराया।
ट्रेन में सवार यात्री का ही था सूटकेश
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मियों व यात्रियों की नींद उड़ाने वाला अप सेनानी एक्सप्रेस में मिला लावारिश सूटकेश उसी में सवार एक यात्री का था। हालांकि इसकी जानकारी घंटों बाद हो सकी। बताया जाता है कि सूटकेश मिलने, उसे फेंके जाने तथा एक घंटे तक चले चेकिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि रेल महकमा मामले पर एलर्ट था तथा गाड़ी को जगह-जगह चेक करने के निर्देश भी जारी कर दिये गये थे। सेनानी एक्सप्रेस में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में आरपीएफ व जीआरपी को भी तैनात कर भेजा गया था।
सूत्रों की मानें तो ट्रेन के आगे बढ़ने पर जांच कर रहे जवानों को दूसरे कोच में सो रहे सीतामढ़ी बिहार के पुपरी थाना क्षेत्र के जोगियां गांव निवासी मोहम्मद पुत्र सफीर उलहद ने बताया कि वह सूटकेश मेरा था। पूछताछ में बताया कि वह पहले एस-2 कोच में बैठा था और सूटकेश वहीं छूट गया, बाद में मैं एस 3 में चला गया और वहीं सो गया। रात में नमाज पढ़ने के लिए मोबाइल में एलार्म लगाकर मैंने भूल से सूटकेश में बंद कर दिया था। सूटकेश की याद आने के बाद मैं उसे ढूंढ़ने लगा तो जानकारी मिली। एक यात्री की छोटू सी भूल के चलते ट्रेन सवार मुसाफिरों की जान पर बन आयी थी।


सूटकेश फेंकने के बाद तलाशने में जुटी आरपीएफ
अप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में जिस सूटकेश को रेल पुलिस के जवानों ने एहतियातन फेंक दिया था उसे बाद में खोजा जाने लगा। बताया जाता है कि जिसका सूटकेश था, इसकी जानकारी होने के बाद रात में ही आरपीएफ के जवान बलिया व बांसडीह के बीच सूटकेश के खोजबीन में जुट गये। हालांकि अंधेरा होने के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार की सुबह तकड़के सूटकेश की तलाश शुरू हुई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पटरी के किनारे पड़े उक्त सूटकेश को उठाकर कोई ले जा चुका है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल के जवान पूरे दिन रेलवे लाइन के किनारे स्थित गांवों में सूटकेश का सुराग लगाने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा बल आरपीएफ के दर्जनों जवान रेल पटरी के दोनों तरफ लगी झाड़ियों, खेतों में भी सूटकेश की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
कई ट्रेनों की भी हुई जांच
अप सेनानी एक्सप्रेस में लावारिश सूटकेश मिलने की घटना के बाद कई ट्रेनों की जांच की गयी। रेल सूत्रों की मानें तो सेनानी के बाद पहुंची राजधानी व कई अन्य रेलगाड़ियों की सघन तलाशी ली।Bomb in Train

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...