बल्लभगढ़ के दूधोला-पृथला मार्ग पर सोमवार रात पेट्रोल पम्पकर्मी की गोली
मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर
दिया। बुधवार को पुलिस परिजनों को मनाती रही, लेकिन हत्या के 42 घण्टे बीत
जाने के बाद भी परिजनों ने शव लेने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने हत्यारों
को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
पेट्रोल पम्पकर्मी की हत्या के विरोध में बुधवार को सीकरी के अम्बेडकर
पार्क में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें इलाके के लोगों ने भाग लिया। इस बैठक
में पलवल के डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शव लेने के लिए
परिजनों को मनाने का भरसक प्रयत्न किया, लेकिन अभी तक परिजन शव ले जाने को
राजी नहीं हुए।
उधर, पुलिस ने बीके अस्पताल पहुंचकर मृतक गजराज के शव को खराब होने से बचाने के लिए फ्रीजर में रखवा दिया है।
मालूम हो कि हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने तेल के पैसे मांगने पर ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम के गांव लोह सिलानी के रहने वाले गजराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस अभी तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
चोरी की बाइक से वारदात को दिया अंजाम
जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि जिस बाइक से बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया, वह हथीन से चुराई गई थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें