इस साल नहीं होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी! फिर बदल गई डेट

पिछले दिनों ही ये खबर सामने आई थी की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने वाले हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे जानकर इनके फैंस को थोड़ी निराशा होगी। दरअसल, अब ये खबर सामने आ रही है कि प्रियंका और निक इस साल शादी नहीं करने वाले है। उन्होंने अपने शादी के लिए जनवरी का महीना चुना है। खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अब 14 या 15 जनवरी को शादी करेंगे।
सिर्फ तारीख बदली जगह नहीं...
प्रियंका और निक ने अपनी शादी अगले साल क्यों पोस्टपोन की हैं इस बारे में तो अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है लेकिन खबरों के मुताबिक, इनकी शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में ही होगी। सिर्फ शादी की तारीख बदली है जगह नहीं।

प्रियंका की मां कर रही हैं शॉपिंग...
प्रियंका चोपड़ा की शादी की डेट भले ही आगे पीछे हो रही है लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा अपने शादी का जोड़ा डिजाइनर आबू जानी और संदीप खोसला से तैयार करा रही है। पिछले दिनों प्रियंका आबू जानी और संदीप खोसला से मिलने उनके स्टोर गई हुई थी। इस दौरान उन्होंने उनके साथ कई घंटो तक मुलाकात करते हुए, लंबी चर्चा की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी पर कई सारे सवाल भी उठ रहे हैं कि शादी के बाद प्रियंका भारत में रहेगी या फिर अमेरिका में बस जाएगी।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी है। एक दिन पहले ही प्रियंका ने फिल्म की टीम के साथ मिलकर लंदन शेड्यूल ख़त्म किया है। लंदन शेड्यूल ख़त्म होने के बाद जायरा वसीम ने एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी है। इस फिल्म में प्रियंका बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका ने और कोई भी फिल्म साइन नहीं की हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें