गुरुग्राम : कार पलटने से लगी आग, चालक की झुलसकर मौत
गुरुग्राम के फर्रुखनगर के पास एक चलती हुई कार में आग लगने से चालक की झुलस कर मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गाड़ी में अचानक आग लगने की वजह से चालक का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सड़क के किनारे जाकर पलट गई। इसकी वजह से चालक गाड़ी में से बाहर नहीं निकल सका।
इसके बाद देखते ही देखते गाड़ी में से तेल फैल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बचाव के सारे प्रयास बेकार साबित हुए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें