आज पूरे देश में अष्टमी मनाई जा रही है। कुछ लोग आज कन्या पूजन करते हैं
तो कुछ लोग नवमी यानी कल कन्या पूजन करेंगे। जिसके बाद व्रत खोलेंगे। कल
नवरात्रि का आखिरी दिन है। कल आप मखाने वाली यह स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर
कचौड़ी बना सकते है, आइए जानें मखाने वाले कचौड़ी की रेसिपी:
सामग्री
कुट्टू का आटा- 150 ग्राम
उबला और मैश्ड
आलू- 1
घी- 1 चम्मच
सेंधा नमक- चुटकी भर
कचौड़ी तलने के लिए - तेल या घी
भरावन की सामग्री
मखाना- 50 ग्राम
उबला और मैश्ड आलू- 1
घी- 1 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- 2
कटी धनिया पत्ती- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
सेंधा नमक- स्वादानुसार
नीबू का रस- 2 चम्मच
विधि

सामग्री
कुट्टू का आटा- 150 ग्राम
उबला और मैश्ड
आलू- 1
घी- 1 चम्मच
सेंधा नमक- चुटकी भर
कचौड़ी तलने के लिए - तेल या घी
भरावन की सामग्री
मखाना- 50 ग्राम
उबला और मैश्ड आलू- 1
घी- 1 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- 2
कटी धनिया पत्ती- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
सेंधा नमक- स्वादानुसार
नीबू का रस- 2 चम्मच
विधि
कुट्टू के आटे में एक चम्मच घी और सेंधा नमक मिलाकर ठंडे पानी से सख्त गूंदकर 15 मिनट के लिए रख दें। एक पैन में घी को गर्म करके मखाने को भून लें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें और उसमें भरावन की सारी सामग्री मिला दें। आटे को फिर से गूंधें और छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उनकी भरावन की थोड़ी-थोड़ी सामग्री मिलाकर बेल लें। करारी तलें और व्रत वाली चटनी के साथ सर्व करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें