सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विराट कोहली ने बताया- टेस्ट क्रिकेट के लिए किस देश में बनी गेंद है बेस्ट

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में बनी ड्यूक गेंद से खेला जाना चाहिए। उन्होंने एसजी गेंदों की खराब गुणवत्ता पर नाखुशी जताई है। गौर करने वाली बात यह है कि बीसीसीआई भी भारत होने वाले मैचों में एसजी गेंद का ही उपयोग करता है। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि ड्यूक गेंद टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त है। मैं दुनिया भर में इस गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश करूंगा। इसकी सीम कड़ी और सीधी है। इस गेंद में निरंतरता बनी रहती है।'
गेंदों के इस्तेमाल को लेकर ICC ने नहीं बनाया है कोई नियम
गौरतलब है कि गेंद के इस्तेमाल को लेकर आईसीसी की तरफ से कोई स्पेशल गाइडलाइन्स नहीं हैं और हर देश अलग तरह की गेंदों का उपयोग करता है। भारत स्वदेश में बनी एसजी गेंदों का इस्तेमाल करता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ड्यूक जबकि आॅस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका कूकाबूरा का उपयोग करते हैं। कोहली से पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि वह एसजी की तुलना में कूकाबूरा से गेंदबाजी करते हुए अधिक बेहतर महसूस करते हैं। अश्विन की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने इस स्पिनर का समर्थन किया।
    
विराट कोहली से पहले रविचंद्रन अश्विन भी जता चुके हैं असंतोष  

कोहली ने कहा, 'मैं पूरी तरह से उनसे सहमत हूं। पांच ओवर में एसजी गेंद घिस जाती है। ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा था। पहले जिस गेंद का उपयोग किया जाता था उसकी गुणवत्ता काफी अच्छी थी और मुझे नहीं पता कि अब इसमें गिरावट क्यों आयी है। ड्यूक गेंद अब भी अच्छी गुणवत्ता वाली होती है। कूकाबूरा भी अच्छी गुणवत्ता की होती हैं। कूकाबूरा की जो भी सीमाएं (सीम सपाट हो जाना) है लेकिन उसकी गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया जाता है।'

Virat Kohli

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...