प्रिंस के साथ शादी के बंधन में बंधी युविका चौधरी, देखें तस्वीरें और वीडियोज
ओम शांति ओम' फिल्म से लेकर दर्जनों एल्बम में अपनी अदाकारा के जलवे बिखेरने वाली बड़ौत निवासी सिने अदाकारा युविका चौधरी आखिरकार शुक्रवार की रात्रि मुम्बई के होटल में प्रिंस नरूला के साथ सात जन्मों के फेरे लेते हुए शादी के पवित्र बंधन में बंध ही गईं। इससे पहले प्रिंस नरूला के चंडीगढ़ स्थित घर पर संगीत कार्यक्रम में भी जमकर मस्ती और धमाल हुआ।
युविका चौधरी ने इसके अलावा ढेरों एल्बम में भी काम किया है। बिग बॉस-9 के विनर रहे प्रिंस नरूला के साथ अब युविका चौधरी सात फेरों के बंधन में बंध गईं। शुक्रवार रात्रि मुम्बई के सन एंड सेंड होटल में आयोजित कार्यक्रम में युविका व नरूला शादी के पवित्र बंधन में बंधकर प्रिंस की हो गईं। प्रिंस को रिएलिटी शो का किंग माना जाता है। 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्स-2 का 'अल्टीमेट राउडी' का खिताब भी प्रिंस ने अपने नाम किया था।याद दिला दें कि जनवरी में दोनों ने सगाई की थी। इससे पहले भी युविका ने कहा था कि वह प्रिंस नरूला के साथ परियों की कहानियों की तरह शादी करना चाहती हैं।
बिग बॉस-9 से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
प्रिंस नरूला ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री ली तब शायद उन्हें पता भी नहीं था कि उनका दिल वहां की क्यूट गर्ल युविका पर आ जाएगा। बिग बॉस के घर में दोनों पहले एक अच्छे दोस्त बनें और फिर अच्छा खास समय एक साथ बिताने लगे।
प्रिंस ने युविका को मजाक-मजाक में किया था प्रपोज

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें