राजपूत संगठन 'करणी सेना' ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को सौंपी अहम जिम्मेदारी
राजपूत संगठन 'करणी सेना' ने भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को अपनी गुजरात ईकाई के महिला शाखा का प्रमुख बनाने की घोषणा की है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए राजपूत संगठन 'करणी सेना' ने भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को अपनी गुजरात ईकाई के महिला शाखा का प्रमुख बनाने की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने राजकोट के शास्त्रीनगर इलाके में आयोजित एक धार्मिक समारोह के दौरान रीवाबा की मौजूदगी में यह घोषणा की। रीवाबा और रविंद्र जडेजा की एक बेटी भी है, जिसका जन्म पिछले साल जून में हुआ था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें