सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा चुनाव: राफेल के आरोपों से BJP बेफ्रिक, सामाजिक समीकरणों को साधने पर दे रही जोर


पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस भले ही राफेल सौदे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन भाजपा इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही है। भाजपा इन राज्यों में कांग्रेस की पिछली व मौजूदा सरकारों  के कामकाज की तुलना जनता के सामने रख रही है, ताकि जनता जान सके कि कौन बेहतर है। वह विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के साथ ज्यादा उलझने के बजाय सामाजिक समीकरणों पर ज्यादा जोर दे रही है। खासकर पिछड़ा वर्ग पर जिससे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं।
भाजपा के अपने आकलन में सबसे राहत की बात सामने आई है कि राफेल को लेकर कांग्रेस का शोर किसी भी राज्य के चुनाव में मुद्दा नहीं है। वहां पर स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी है और नतीजे उन पर ही आने हैं। ऐसे में पार्टी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर जनता में सिर्फ एक बात पर जोर दे रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष झूठ बोल रहे है। इस अभियान में वह कांग्रेस अध्यक्ष के कई बयानों को सामने रख रहे है। पार्टी इससे कांग्रेस के आरोपों पर दोहरा पलटवार कर रही है। एक तो वह कांग्रेस अध्यक्ष की छवि पर प्रहार कर रही है दूसरा सौदे देश के हित में बताकर अपनी छवि को बेहतर कर रही है।
सवर्ण को साधेंगे, पिछड़ों को जोड़ेंगे
भाजपा सामाजिक समीकरणों को साधने पर ज्यादा जोर दे रही है। सवर्ण जाति की नाराजगी को दूर करने और दलित - पिछड़ा समीकरण उसकी रणनीति के केंद्र में है। उसकी उम्मीद पिछड़ा वर्ग से ज्यादा है।


सूत्रों के अनुसार पिछड़ा वर्ग में आने वाली विभिन्न जातियों के बीच उनके प्रमुख नेताओं से पार्टी नेता संपर्क में है और दूसरे राज्यों के इसी वर्ग से आने  वाले नेताओं को भी इस काम में जोड़ा गया है। पार्टी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा गांव-गांव में अपना जमीनी काम करने में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता लोगों को बता रहे है कि देश को मुश्किल से एक मजबूत पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री मिला है, जिसे विरोधी दल मिलकर कमजोर करना चाहते हैं।
स्थानीय मुद्दों को भूलने से भाजपा को लाभ
पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में उसका सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। उनको लग रहा था कि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर हमलावर होकर सरकार विरोधी माहौल (तीन राज्यों में भाजपा सरकारें) बनाने का काम करेगी, लेकिन वह राफेल में ज्यादा उलझ गई है। इससे भाजपा को लाभ मिलेगा।


मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध : कुशवाहा
केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का साथ छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजग के साथ मजबूती से खड़ी है। देशहित में अगले पांच वर्षों के लिए नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की खातिर प्रतिबद्ध है। कुशवाहा ने जोर दिया कि उनकी पार्टी उच्च न्यायपालिका में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए ‘हल्ला बोल, दरवाजा खोल अभियान’ को आने वाले समय में पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगी। राजग गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हम राजग को मजबूत बनाने के लिए लगे हैं और लगे रहेंगे।
उज्ज्वला चाय और रसोई से महिला मतदाता को लुभाएंगे
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा महिला मतदाताओं पर खास ध्यान दे रही है। इसके तहत पार्टी हर बूथ पर पांच महिलाओं की टोली का गठन करने के साथ उज्ज्वला की चाय एवं उज्ज्वला की रसोई पहल को आगे बढ़ा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि महिला मोर्चा आधी आबादी को संगठित करने की पहल कर रहा है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जोर देते रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा हर बूथ पर पांच-पांच महिला कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केंद्र सरकार योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।
pm modi and amit shah bjp

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...