Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से पहले इस सिंगर से था जसलीन का रिश्ता, ऐसे हुआ खुलासा
बीते दिनों ही बिग बॉस ने घरवालों को ‘डर्टी गेम’ नाम का नया कैप्टेंसी टास्क दिया है, जिसमें दीपक ठाकुर और शिवाशीष के बीच आमना सामना होना है। कैप्टेंसी कंटेडर को बिग बॉस द्वारा दिए जा रहे डर्टी सीक्रेट्स को पढ़कर अनुमान लगाना है कि आखिर ये किस कंटेस्टेंट से जुड़ा हुआ है? बिग बॉस ने घर में मौजूद टीवी पर किसी सदस्य का डर्टी सीक्रेट लिखा, जिसे पढ़कर सभी दंग रह गए। टीवी के स्क्रीन पर लिखा था कि मेरा एक फेमस सेलीब्रिटी के साथ एक गहरा रिश्ता था और मेरे अभी के पार्टनर भी नहीं जानते इस बारे में।
अनूप ने किया ये खुलासा...
अनूप ने तुरंत घरवालों के सामने कहा कि उन्हें पता है कि जसलीन और जाने माने पंजाबी सिंगर सुखविंदर का रिश्ता रह चुका है, ऐसे में वह जसलीन का डर्टी सीक्रेट तो नहीं हो सकता है। खैर जब शिवाशीष सही अनुमान लगा लेते है तो हर कोई अनूप को ही देखने लगता है। अनूप जसलीन की ओर देखते है और कहते है कि उन्हें तो इस बारे में पता ही है। खैर जसलीन ने अनूप को सफाई देते हुए कहा कि अब उनके दिल में सुखविंदर के लिए कोई फीलिंग्स नहीं है। इसके बाद बातचीत के दौरान वह जसलीन के एक्स के बारे में बोलते हुए दो बार सुखी नाम लेते हैं। जसलीन उन्हें नाम लेने से रोकती हैं। अनूप बताते हैं कि उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों से जसलीन और सुखी जी के रिश्ते के बारे में सुना हुआ था। बता दें कि, सुखविंदर सिंह को इंडस्ट्री में सुखी जी के नाम से भी जाना जाता है।

केआरके ने किया ये ट्वीट...
इस बीच कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस बात को सही बताया है। उन्होंने लिखा कि जसलीन सुखविंदर सिंह को एक साल से डेट कर रही थीं और अनूप जलोटा को इस रिश्ते के बारे में नहीं पता था। जसलीन के इंस्टाग्राम पर भी उनकी सुखविंदर के साथ कई तस्वीरें हैं। इनमें वह सिंगर के साथ काफी करीब नजर आ रही हैं। एक फोटो में उन्होंने सुखविंदर के लिए लिखा है, 'मेरे फेवरेट इंसान।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें