टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का रोमांच अब दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां घर में खूब तकरार हुई है, खूब प्यार बरसा है। इन्ही सब के बीच खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते वह बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं। वहीं दूसरा एलिमेशन रविवार को किया जाएगा।
आपको बता दें कि बिग बॉस के फैंस और सबकी पसंदीदा कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे बिग बॉस के घर से बाहर हो सकती है। इसका कारण है नेहा पेंडसे की सेहत। सूत्रों की मानें तो नेहा की तबियत बिग बॉस के घर में अचानक खराब हो गई है। दैनिक जागरण डॉट कॉम की खबर के अनुसार उन्हें वर्टिगो अटैक आया है। सेहत दुरुस्त न होने की वजह से वह शो से बाहर हो सकती हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि नेहा को कम वोट मिलने के कारण उन्हें घर का रास्ता दिखा गया है।
आज आने वाले बिग बॉस के शो में ट्विस्ट और टर्न देखने का मिलेगा। आज शो में वीकेंड के वार पर सलमान खान ऐलान करेंगे कि इस हफ्ते नेहा को इस घर से बाहर जाना होगा। इस वीकेंड के वार में सलमान खान बाकी घरवालों की क्साल लगाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें