बिग बॉस में आए दिन आने वाले ट्विस्ट एंड
टर्न्स शो की दिलचस्पी को बनाए रखते हैं। बीते दिन दिखाए गए शो में बिग बॉस
एक और ट्विस्ट के साथ नजर आए। शो में हफ्ते के बीच में ही एविक्शन किया
गया। जिसमें करणवीर वोहरा, नेहा पेंडसे और श्रीसंत में से घर वालों को एक
कंटेस्टेंट के खिलाफ वोट करना था। इस एविक्शन में श्रीसंत घर से बाहर नहीं
बल्कि सीक्रेट रूम में रखा गया। इसके खत्म होते ही कल रोमिल और सुरभि राणा
का कैप्टेंसी का कार्यकाल खत्म होने की घोषणा हुई।
बिग बॉस नए कैप्टेंसी को चुनने के लिए नए
टास्क को घोषणा करते है। यह टास्क सृष्टि और खान सिस्टर्स के बीच होता है।
कैप्टेंसी टास्क के दौरान सबा-सृष्टि में झडप होती है। टास्क को जीतने के
लिए सबा खान और सृष्टि रोडे में हाथापाई भी होते हुए दिखती है। इसके बाद
सृष्टि रोडे अपने आपको रोते हुए बाथरूम में बंद कर लेती है। दीपिका इसके
बाद सृष्टि रोडे को टास्क को लेकर समझती नजर आती हैं। दूसरी ओर सुरभि राणा
इसका अलग ईशु बनती दिखती है। इसके बाद बिग बॉस दीपिका से हुए हादसे के बारे
में पूछते है। इसके बाद बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क को खत्म कर देते हैं। सबा
खान और सृष्टि रोडे को सजा के तौर पर कभी भी कैप्टेंसी नहीं बनने की घोषणा
करते है। करणवीर से बात करते हुए दीपिका कहती है गलती सृष्टि रोडे कि है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें