Asian Hockey Champions Trophy 2018: भारत के अभियान की शुरुआत पाक के खिलाफ मैच से होगी: कोच हरेंद्र

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन से उबर गई है। और अब एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब है। मौजूदा चैंपियन भारत ने मेजबान ओमान को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वह शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। हरेंद्र ने कहा, 'टूर्नामेंट के प्रतिस्पर्धी हिस्से की शुरुआत शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।'
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें