लेखक:
Vishal Pandey
Posted time
Amazon Freedom Sale : 4GB रैम वाला स्मार्टफोन 6999 रुपये में मिल रहा है

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें 4 जीबी रैम हो मगर आपका बजट 7000 रुपये तक है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा ही एक खास ऑफर जिसके तहत 4 जीबी रैम का फोन मात्र 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दरअसल, ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया Amazon Freedom Sale आज 9 अगस्त से शुरू हो गई है। अमेजन फ्रीडम सेल 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक चलेगी। Amazon Sale में मोबाइल, नोटबुक, होम एंटरटेनमेंट गैजेट और ऑडियो एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर मिलेंगे।
10.or G का 3 जीबी वेरिएंट 5,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 10.or G के 4 जीबी वेरिएंट की एमआरपी 13,999 रुपये है लेकिन सेल में यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 6,999 रुपये में उपलब्ध है।
Huawei P20 Lite डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेजन सेल में एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।
Honor 7X की एमआरपी 16,999 रुपये है लेकिन यह हैंडसेट 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस कीमत में 4जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 7,600 रुपये तक की छूट मिलेगी। Honor View 10 की एमआरपी 35,999 रुपये है लेकिन हैंडसेट 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Samsung Galaxy Note 8 की एमआरपी 74,690 रुपये है, लेकिन अभी सेल में आप इसे 55,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
Acer Nitro AN515-51 लैपटॉप की एमआरपी 1,09,999 है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 72,900 रुपये में बेचा जा रहा है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की स्क्रीन, इंटेल आई7 प्रोसेसर, 16जीबी रैम और विंडोज 10 मौजूद है।
DSLR पर 55 फीसदी तक का डिस्काउंट
स्मार्टफोन के अलावा एलईडी टीवी के कुछ खास मॉडल पर 40 प्रतिशत तक, डीएसएलआर कैमरे पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। पेन ड्राइव पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ग्राहक को दिया जाएगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स को अमेजन फायर टीवी स्टिक पर एक्सक्लूसिव डील मिलेगी। अमेजन फ्रीडम सेल में Amazon Fire TV Stick 3,199 रुपये में उपलब्ध है।
स्मार्टफोन के अलावा एलईडी टीवी के कुछ खास मॉडल पर 40 प्रतिशत तक, डीएसएलआर कैमरे पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। पेन ड्राइव पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ग्राहक को दिया जाएगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स को अमेजन फायर टीवी स्टिक पर एक्सक्लूसिव डील मिलेगी। अमेजन फ्रीडम सेल में Amazon Fire TV Stick 3,199 रुपये में उपलब्ध है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें