सस्ती
विमान सेवा देने वाली कंपनी एयरएशिया ने रविवार को त्योहारों के मौसम को
देखते हुए किराए में 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ स्पेशल प्रोमो ऑफर की
घोषणा की। विमानन कम्पनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ग्राहक 15
अक्टूबर 2018 से 30 जून, 2019 के बीच की यात्रा के लिए 15 अक्टूबर से 28
अक्टूबर 2०18 के बीच बुकिंग कर सकते हैं।
एयरएशिया बिग सदस्य अपने एयरएशिया बिग प्वाईंट्स का उपयोग कर उड़ान सेवा रिडीम करके सेल का लाभ उठा सकते हैं।

न्यूज एजेंसी आईएनएस के मुताबिक यह ऑफर एयरएशिया के ग्रुप नेटवर्क द्वारा संचालित उड़ानों, यानि एयरएशिया इंडिया, एयरएशिया बेरहाद, थाई एयरएशिया और एयरएशिया एक्स पर उपलब्ध है। यह डिस्काउंट एवं एयरएशिया मोबाईल ऐप द्वारा की गई सभी बुकिंग्स पर ही लागू होगा।
यात्री एयरएशिया द्वारा उड़ान भरे जाने वाले 21 घरेलू स्थानों जैसे बेंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इम्फाल, विशाखापट्नम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, भुवनेश्वर, नागपुर, इंदौर, सूरत, अमृतसर और चेन्नई आदि के लिए उड़ान सेवा चुन सकते हैं। इसके अलावा अंतरार्ष्ट्रीय यात्री कुआलालम्पुर, बैंकॉक, क्राबी, सिडनी, ऑकलैंड, मेलबर्न, सिंगापुर, बाली एवं कई अन्य स्थानों के लिए उड़ान सेवा चुन सकते हैं।एयरएशिया बिग सदस्य अपने एयरएशिया बिग प्वाईंट्स का उपयोग कर उड़ान सेवा रिडीम करके सेल का लाभ उठा सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें