सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नहीं रहे घर-घर कंप्यूटर पहुंचाने वाले पॉल एलन, 9 साल लड़ी कैंसर से जंग

कंपनियों में लगे बड़े-बड़े कंप्यूटरों को पर्सनल कंप्यूटर का स्वरूप देकर उन्हें घर-घर पहुंचाने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन नौ साल चली कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। उनका सोमवार को 65 साल की उम्र में निधन हो गया।  
पॉल ने बिल गेट्स के साथ 1975 में कंप्यूटर जगत में क्रांति लाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। इसके अलावा पॉल खेलकूद में विशेष रुचि रखते थे और उन्होंने टीमें भी खरीद रखीं थीं। पॉल की बहन जॉडी ने उनके निधन की घोषणा करते हुए कहा, ‘मेरा भाई एक शानदार व्यक्तित्व था, उसने हर मुकाम हासिल किया। वह एक शानदार तकनीशियन और परोपकारी व्यक्ति थे। मेरे लिए वह प्यारा भाई, फिकरमंद अंकल और एक बेहद भरोसेमंद मित्र थे। अब वह नहीं हैं।’ पॉल को नौ साल से हॉकिंग्स लिम्फोमा कैंसर था। इस खास तरह के लाइलाज कैंसर में शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देती हैं। पॉल ने कभी शादी नहीं की थी और उनकी कोई औलाद नहीं थी। 


पॉल बिना माइक्रोसॉफ्ट नहीं होता: बिल गेट्स
पॉल के निधन पर दुखी होते हुए बिल गेट्स ने कहा कि पॉल मेरे सबसे पुराने और खास दोस्तों में थे। अगर पॉल नहीं होते तो आज माइक्रोसॉफ्ट नहीं होता। उनके बिना पर्सनल कंप्यूटर संभव नहीं होता। बिल गेट्स और पॉल दसवीं में सीएटल में साथ साथ पढ़ते थे। इसके बाद पॉल ने कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर काम किया और फिर बिल गेट्स को हार्वर्ड छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद दोनों ने 4 अप्रैल 1975 को इस कंपनी की शुरुआत की जो 1990 के दशक में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। हालांकि सेहत में गड़बड़ी के कारण पॉल ने 1983 में माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ दिया था, लेकिन तब कंपनी के 20 अरब अमेरकी डॉलर के शेयर पॉल के नाम पर थे।  पॉल के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें और उनके याद किया और उनके इस तरह चले जाने को अपूर्णीय छति बताया। 
खेलों में थी खास रुचि 
पॉल एलन जितना तकनीक के लिए जाने जाते थे उतना ही अपने खेल प्रेम के लिए भी प्रसिद्ध थे। एलन एनएफएल में सीएटल सीहॉक्स और एनबीए में पोर्टलैंड ट्रेल ब्लेजर कंपनियों के मालिक थे। इसके अलावा पॉल ने कई अन्य व्यापारों में भी निवेश किया था और परोपकार में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। 

अंतरिक्ष विमान बना रहे थे 
दुनिया के श्रेष्ठ अरबपतियों में शुमार पॉल एलन अंतरिक्ष में विमान भेजने की तैयारी में थे। उनकी कंपनी स्ट्रैटोलॉन्च सिस्टम्स ने दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन डिजाइन किया है जो रॉकेट की तरह प्रक्षेपित किया जाएगा और इसे अंतरिक्ष पर्यटन का भविष्य कहा जा सकता है। इसका काम तेजी से चल रहा है और इसे 2019 में पहली बार प्रक्षेपित करने की भी तैयारी है। 
गेट्स से ठनी भी 
पॉल एलन की माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक बार कुछ मन मुटाव भी हुआ जिसके कारण दोनों दोस्तों के बीच ठन गई। माइक्रोसॉफ्ट के शुरुआती दिनों में एलन ने गेट्स के साथ व्यवसायिक रिश्तों में कुछ खटास की बात लिखी थी। वह नई कंपनी में 50-50 हिस्सेदारी चाहते थे जबकि बिल गेट्स पहले 60 फीसदी अपने पास रखना चाहते थे जिसे बाद में उन्होंने बढ़ाकर 64 फीसदी कर दिया था। उन्होंने गेट्स पर उनके साथ छल करने का भी आरोप लगाया था। 

इन्होंने याद किया
‘पॉल ने माइक्रोसॉफ्ट के भीतर कई ऐसे जादुई उत्पाद, अनुभव और संस्थाएं विकसित की जिनकी बदौलत कंप्यूटर की दुनिया ही बदल गई। उनके योगदान अद्भुत रहे और इससे कंपनी को विकराल रूप मिला।’- सत्य नडेला, सीईओ माइक्रोसॉफ्ट 
‘पॉल का आविष्कारों के प्रति जज्बा और इन्हें आगे तक ले जाना बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उन्हें राह दिखाता है।’ -जेफ बेजॉस, संस्थापक अमेजन 
‘पॉल पर्यावरण संरक्षण के बड़े पक्षधर थे, उनके परोपकारी कामों से समाज को नई दिशा देते हैं और उनकी परंपरा से लोगों का हित हुआ।’ लिओनार्डो डिकैप्रियो, अभिनेता
एलन से जुड़ी कुछ जानकारी-
पूरा नाम: पॉल गार्डनर एलन
जन्म: 21 जनवरी 1953, सीएटल, वॉशिंगटन
मृत्यु: 15 अक्तूबर 2018, सीएटल, वॉशिंगटन
कुल संपत्ति: 20.3 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 46वें सबसे अमीर व्यक्ति
इन कंपनियों में स्वामित्व 
माइक्रोसॉफ्ट, वलकॉन इंक, सीएटल सीहॉक्स और पोर्टलैंड ब्लेजर टीमें, एलन इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन साइंस, एलन इंस्टीट्यूट ऑफ सेल साइंस, एलन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्टिफीशियल साइंसेज, मोजूावे एरोस्पेस वेंचर्स
शिक्षा: वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी से ड्राप आउट
माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन नौ साल चली कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...