अमेरिकी
बाजार गिरावट के चलते दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजॉस को 9 अरब डॉलर
का झटका लगा है। उनकी संपत्ति में से 9 अरब डॉलर कम हो गए हैं। बीते बुधवार
को अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों में जमकर गिरावट देखने को मिली। शेयरों
में गिरावट के चलते डॉऊ जोंस 800 से अधिक अंक तक टूट गया।
टेक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एमेजॉन
और नेटफ्लिक्स में दिखी। एमेजॉन का शेयर 6.15 फीसद टूटकर 1755.25 डॉलर का
हो गया। बेजॉस इसी कंपनी के संस्थापक हैं। बाजार में आई गिरावट से बेजॉस का
नेट वर्थ 145 अरब डॉलर तक घट गया जो जुलाई के बाद सबसे कम है।
यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड
अर्नाल्ट के मार्केट शेयर में भी तेजी से गिरावट आई। उनकी संपत्ति 4.5 अरब
डॉलर कम हो गई। बीते सप्ताह शुक्रवार को अर्नाल्ट ने 3.5 अरब डॉलर गंवा
दिए। कुल मिलाकर 17 लोगों को 1 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है।
सबसे ज्यादा नुकसान बर्कशायर हैथवे इंक के वॉरेन बफे को हुआ है। इसके अलावा बिल गेट्स और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 67 सबसे अमीर व्यक्तियों को 32 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें