
Amazon Great Indian Festival Sale की
शुरुआत हो चुकी है। यह सेल आज यानी 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस
सेल में कई प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। स्मार्टफोन, एलईडी
टीवी, कपड़ों, माइक्रोवेव आदि पर डिस्काउंट मिल रहे हैं।
अमेजॉन सेल से अगर आप एलईडी टीवी खरीदने
का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको काफी छूट मिलेगी। इस सेल में तकरीबन 20
हजार रुपये की कीमत वाली एलईडी टीवी 9 हजार रुपये से भी कम की कीमत में मिल
रही है। इस एलईडी टीवी की कंपनी का नाम BPL है और टीवी की स्क्रीन 32 इंच
की होगी।
32 इंच की एलईडी टीवी महज 8990 रुपये में
उपलब्ध है। इसके अलावा अगर आप 40 इंच की एलईडी टीवी खरीदना चाहते हैं तो
फिर आपको 16990 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अतिरिक्त 43 इंच की एलईडी टीवी
महज 15,990 रुपये में उपलब्ध है।
अमेजॉन की इस सेल में रेडमी वाई 2 पर
डिस्काउंट दिया जा रहा है। 13499 रुपये की एमआपी के साथ आने वाला यह फोन
ग्राहक सिर्फ 10999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एमआई बैंड 1998
रुपये में खरीदा जा सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें