बॉलीवुड
में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले महानायक अमिताभ
बच्चन को अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह दिन भी देखना पड़ा था, जब उनकी
आवाज को आकाशवाणी ने नकार दिया था।
करियर के
शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन ने 'आकाशवाणी' में भी आवेदन किया लेकिन
वहां काम करने का अवसर नहीं मिला। यहां तक कि फिल्म ..रेशमा और 'शेरा' में
अपनी अच्छी आवाज के बावजूद उन्हें मूक भूमिका भी स्वीकार करनी पड़ी।
800 रुपए की नौकरी करते थे बिग बी-
11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत कोलकत्ता में बतौर सुपरवाइजर की जहां उन्हें 800 रुपये मासिक वेतन मिला करता था। वर्ष 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोड़ने के बाद मुंबई आ गये। बचपन से ही अमिताभ बच्चन का झुकाव अभिनय की ओर था और दिलीप कुमार से प्रभावित रहने के कारण वह उन्हीं की तरह अभिनेता बनना चाहते थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें