सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगर चलाते हैं क्रोम, तो ये 6 एक्सटेंशन जरूर करें इस्तेमाल

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में हम अपनी जरूरत के मुताबिक किसी एप को इंस्टॉल कर लेते हैं और अगर इस तरह की सुविधा कंप्यूटर के ब्राउजर में आ जाए तो क्या कहेंगे। क्रोम वेब स्टोर पर गूगल प्लेस्टोर की तरह ढेरों एक्सटेंशन मौजूद हैं, जो एप की तरह अलग-अलग सुविधा देते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
स्पीड डायल 2
अगर आप क्रोम ब्राउजर का पुराना लुक देख-देखकर परेशान हो चुके हैं तो आप स्पीड डायल 2 एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक्सटेंशन क्रोम पेज को आकर्ष बनाता है और उसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट का एक शॉर्टकट बन जाता है और जरूरत पड़ने पर यूजर उस डैशबोर्ड में परिवर्तन भी कर सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डिजाइन नया पेज खोलने पर ही दिखता है। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि अधिकतर यूजर जब नई वेबसाइटखोलते हैं तो वह दूसरा वेबपेज ओपेन करते हैं। इसके अलावा आप पसंदीदा वॉलपेपर भी सेट कर सकते हैं। यह वेबस्टोर पर Speed Dial 2 New tab नाम से मौजूद है।
लास्टपास 
यहां एक पासवर्ड, वहां एक पासवर्ड, जहां देखो वहीं पासवर्ड। इसके बिना काम ही नहीं चलता। आपका ईमेल अकाउंट, बैंकिंग अकाउंट, सोशल मीडिया का अकाउंट, ट्रैवल साइट का अकाउंट, टैक्स,  क्रेडिट कार्ड.. यह लिस्ट लंबी ही होती जाती है।  यह सभी ऑपरेटिंग सिस्टम विंडो, मैक, ओएसएक्स, लाइनक्स, किसी भी ब्राउजर, सिम्बियन, ब्लैकबेरी, एंड्रॉयड यहां तक कि बिसरा दिये गए एचपी वेबओएस पर भी काम करता है। लास्ट पास में फ्री वजर्न और पेड वजर्न दोनों हैं। पेड वजर्न के लिए आपको 12 डॉलर यानी लगभग 720 रुपये सालाना खर्चने होंगे। पिछले एप्स की तरह लास्ट पास में भी एक मास्टर पासवर्ड के जरिये सभी पासवर्ड इस्तेमाल होते हैं। आप ब्राउजर में स्वत: पासवर्ड भी भर सकते हैं या गोपनीय नोट्स और जानकारी यहां रख सकते हैं।
ग्रामरली फॉर क्रोम 
फेसबुक, व्हॉट्सएप का ईमेल लिखने पर कई बार अंग्रेजी में वर्तनी  की गलतियां हो जाती है जो आपकी छवि बिगाड़ सकती है। ऐसी शर्मिंदगी से बचने के लिए Grammarly for Chrome एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं। लिखते वक्त अगर किसी अंग्रेजी शब्द की वर्तनी गलत हो जाती है तो यह एक्सटेंशन उस शब्द के नीचे एक लाल रंग की लाइन बना देता है। इसके बाद उस गलत शब्द पर माउस से क्लिक करें। फिर आप सही शब्द का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही यह एक्सटेंशन यूजर को खुद के शब्द भी शामिल करने की सुविधा देता है।
सेशन बडी 
अगर ब्राउजर या उसके टैब किसी वजह से बंद हो जाते हैं तो आप सेशन बडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। Session Buddy नाम के इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हुए किसी भी पुराने टैब को खोलना बड़ा ही आसान है। क्रोम ब्राउजर की ब्राउजिंग हिस्ट्री का इस्तेमाल करते हुए टैब खोलने से कई गुना ज्यादा आसान सेशन बडी की मदद से टैब खोलना है। यह सभी वेब लिंक को एक हेडिंग के साथ सेव करता है।
स्क्रीनकास्टीफाई
कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने के दौरान कई लोगों को उस काम को रिकॉर्ड करना चाहते हैं। ऐसे में आप Screencastify - Screen Video Recorder एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं। यह एक्सटेंशन कंप्यूटर की स्क्रीन को रिकॉर्ड करता है। हालांकि यह रिकॉर्डिंग सिर्फ ब्राउजिंग के दौरान होती है। इसे देखने के लिए ब्राउजर के यूआरएल बॉक्स के दाईं ओर दिए गए विकल्प पर क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ एक बॉक्स खुलेगा, उसमें वह फाइल मौजूद होगी।
वेबपेज सेव करने के लिए ‘पॉकेट’
अक्सर यूजर को मोजिला में दिया गया पॉकेट फीचर काफी पसंद आता है मगर वे क्रोम ब्राउजर चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसी स्थिति में वे क्रोम वेब स्टोर पर मुफ्त में मिलने वाले ‘सेव टू पॉकेट’ एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं। पॉकेट फीचर की मदद से ब्राउजर में सर्चिंग के दौरान कोई वेबपेज पसंद आने पर उसे भविष्य के लिए सेव करके रखा जा सकता है। पॉकेट फीचर पाने के लिए क्रोम यूजर वेब स्टोर से  Save to Pocket   एक्सटेंशन को अपने ब्राउजर में शामिल कर सकते हैं।
ऐसे ब्राउजर में शामिल करें एक्सटेंशन

एक्सटेंशन को ब्राउजर में शामिल करने के लिए यूआरएल बॉक्स में https://chrome.google.com/webstore  टाइप करें। इसके बाद बाईं ओर सर्च का विकल्प दिखाई देगा, उसमें एक्सटेंशन का नाम टाइप करें। एक्सटेंशन खुलते ही दाईं ओर दिया गए ‘एड टू क्रोम’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। ऐसा करने के कुछ देर बार आपके ब्राउजर में उसका आइकन शामिल हो जाएगा। इसके बाद आप उसका आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।

best chrome extensions

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...