छत्तीसगढ़
के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप
लाईन में जबरदस्त धमाका हो गया। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस हादसे
में 6 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। भिलाई इस्पात
संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन के करीब कर्मचारी
काम कर रहे थे, उसी दौरान पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। इससे कर्मचारी
झुलस गए।
इससे पहले दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि जिले के भिलाई शहर में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं।
इससे पहले दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि जिले के भिलाई शहर में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें