सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बस 5 मिनट की धूप कर सकती है टीबी के बैक्टीरिया का सफाया

हर व्यक्ति को दिन में कम से कम लगातार पांच मिनट तक धूप लेनी चाहिए। इससे टीबी के बैक्टीरिया मर जाते हैं। यह जानकारी शनिवार को केजीएमयू के डॉ सूर्यकांत ने दी। उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के हेल्थ कांक्लेव में जनजागरण कार्यक्रम को कलाम सेंटर में बतौर विशेषज्ञ संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि टीबी के वैक्टीरिया से हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसको टीबी की बीमारी है। यह जरूर है कि उसे खतरा ज्यादा है। ऐसे में खुद की जागरूकता से ही टीबी को खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम में डेंगू, मलेरिया, मिर्गी आदि अनेक विषयों पर भी विशेषज्ञों ने चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की सहभागिता से किया गया। जिसमें मुख्य भूमिका डॉ शिवानी पांडेय ने निभाई। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के हेड डॉ सूर्यकांत ने बताया कि 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त कराना है। यह कठिन चुनौती तो है लेकिन असंभव नहीं।
उन्होंने बताया कि भारत में करीब 32 लाख टीबी के मरीज हैं। इनमें से करीब 11 लाख ऐसे मरीज हैं जिनकी पहचान नहीं है। ये मरीज कहां इलाज करा रहे हैं इसका कोई डाटा सरकार के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि टीबी खांसने, छींकने और रोगी के संपर्क में आने से होता है। उन्होंने यह भी बताया कि एक मरीज से करीब 15 लोगों को टीबी होने का खतरा रहता है। ऐसी परिस्थिति में यह जो गायब मरीज हैं उनसे खतरा बढ़ जाता है। डॉ सूर्यकांत के मुताबिक यूपी में करीब 7.5 लाख मरीज हैं।
बच्चा पुराने दोस्तों से दूरी बनाकर नए दोस्त बना ले तो भी रखें ध्यान
केजीएमयू के फार्माकॉलजी विभाग के डॉ आरके दीक्षित ने एडिक्शन पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि घर से कीमती चीजें गायब हो रही हों, बच्चे के कमरे या बाथरूम से सिरिंज, सिगरेट की चमकीली क्वायल मिले तो सावधान हो जाना चाहिए। आपका बच्चा नशे की लत का शिकार हो सकता है। इसके अलावा आपका बच्चा यदि अपने पुराने दोस्तों से दूरी बनाकर नए दोस्त बना ले। उन्हें अपने घरवालों से कम मिलवाए तो भी सावधान होने की जरूरत है। बच्चे की सोशल मीडिया पर गतिविधि का भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
रक्तदान से हॉर्ट अटैक का खतरा होता है कम
केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की हेड डॉ तूलिका चंद्रा ने बताया कि हर तीसरे महीने पर रक्तदान करना चाहिए। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि ब्लड की मोबिलिटी बढ़ जाती है जिससे हॉर्ट अटैक का खतरा पांच फीसदी कम हो जाता है। इसके अलावा बोन मैरो स्वस्थ रहते हैं।
तालाब हो तो गंबुशिया मछली डालें
डॉ़ राममनोहर लोहिया संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ मनोदीप सेन ने बताया कि मच्छरों के पनपने से मलेरिया होता है। अगर घर के आसपास कोई तालाब हो तो उसमें गंबुशिया मछली पालें। यह मच्छर और उसके अंडो को खाती है। इसके अलावा साफ सफाई रखें। मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें।
रोज 45 मिनट व्यायाम करें
जनरल फिजीशियन डॉ. अनुज माहेश्वरी ने संक्रामक बीमारियों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि खानपान सही रखें और रोजाना 45 मिनट व्यायाम करें या टहलें जरूर। इससे आपका स्वास्थ्य तो सही रहेगा ही, साथ में रोगों से लड़ने वाली प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होगा।


sitting in sunlight

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...