सोनम कपूर शादी के बाद अब पूरी तरह से
वर्किंग मोड में लौट आई हैं। हालांकि यूं तो सोनम ने शादी के तुरंत बाद कोई
ब्रेक नहीं लिया था और पहले के प्रोजेक्ट रिलेटेड कमिटमेंट्स पूरे किए।
लेकिन इन्हें पूरा करने के बाद जरुर सोनम ब्रेक पर चली गईं थी और लंदन में
काफी वक्त बिताने के बाद देश लौटीं। लेकिन अब वो वापस फिल्म सेट पर पहुंचने
के लिए तैयार हो गई हैं और उनकी अगली फिल्म 'जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू
हो चुकी है।
अनुजा चौहान की आई किताब पर आधारित...
ये फिल्म साल 2008 में अनुजा चौहान की आई किताब पर आधारित है। जोकि एक बेस्ट सेलर थी इस किताब का टाइटल भी यही था। इस फिल्म की शूटिंग पिछले महीने शुरू हो गई थी और अब सोनम कपूर ने भी शूटिंग टीम को ज्वाइन कर लिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने को-स्टार अंगद बेदी के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। अंगद बेदी फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की भूमिका में है। जिसे बाद में दलक्वीर ओवरटेक कर लेता है। फिल्म में सोनम कपूर एक कॉरपोरेट के रोल में है जो एक ब्रैंड की वजह से क्रिकेट टीम के संपर्क में आती है और यहां शुरुआत में हीरो के साथ तकरार के बाद दोनों में प्यार हो जाता है।

फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल 5 अप्रैल 2019
रखी गई है। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्टर कर रहे है। सोनम कपूर इसके
अलावा जल्द ही अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में
दिखने वाली है। इस फिल्म में वो अपने पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस
शेयर करेंगी। इस फिल्म का टीजर भी जारी हो चुका है और इसे दर्शकों ने काफी
पसंद किया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें