सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परामर्शः किडनी को दुरुस्त रखने के लिए इन 5 चीजों से रहें दूर

डायबिटीज (मधुमेह), उच्च रक्तचाप एवं मोटापे की वजह से किडनी (गुर्दा) फेल होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है। किडनी को दुरुस्त रखने के लिए चिकित्सक पांच चीजों से बचने की सलाह देते हैं जो कि काफी उपयोगी है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक बीएलके सुपरस्पेशियैलिटी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं नेफ्रोलोजी एंड रेनल ट्रांसप्लांटेशन के डायरेक्टर डॉ. सुनील प्रकाश ने कहा “अंग्रेजी के एस अक्षर से शुरू होने वाली पांच बातों से किडनी को बचा कर रखने की जरूरत है- साल्ट ( नमक), शुगर (चीनी), स्ट्रेस (तनाव), स्मोकिंग ( सिगरेट बीड़ी पीना) एवं सेडेंटरी लाइफ स्टाइल (बैठे ठाले रहना यानी हमेशा निष्क्रिय रहना)।”


सत्यराज किडनी केयर फाउंडेशन संस्था द्वारा किडनी की चेतना जगाने को लेकर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश ने किडनी पर बढ़ते खतरों को रेखांकित करते हुए आम लोगों के बीच इसको लेकर व्यापक चेतना अभियान चलाए जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किडनी फेल होने की स्थिति में डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण की स्थिति न आए इसलिए यह जरूरी है कि किडनी को लेकर शुरू से ही सावधानी बरती जाए।
उन्होंने कहा कि खराब हो गए गुर्दे के इलाज में इतना खर्च होता है कि यह हर आदमी के बूते की बात नहीं है। इसलिए किडनी को दुरुस्त बनाए रखने में ही समझदारी है। डा. प्रकाश ने कहा कि किडनी की बीमारी अंतिम चरण में पहुंच जाए यानी वह काम करना बंद कर दे तो डायलिसिस और प्रत्यारोपण जैसे इलाज बेहद महंगे हैं, इसलिए किडनी को रोगों से बचा कर रखना ही सबसे सही रास्ता है। किडनी को बीमार ही न होने दें। मधुमेह, उच्च रक्तचाप व मोटापे के बढ़ते हुए मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि आज शरीर की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण अंग किडनी के चारों तरफ खतरे मंडरा रहे हैं इसलिए आम लोगों में किडनी को बीमारियों से बचाने के लिए गहन चेतना अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
किडनी प्रतीकात्मक तस्वीर (साभारः NDNR.com)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...