पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य
प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो
गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है।
चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और
रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से
जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- छत्तीसगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 अक्टूबर को बिलासपुर में सभा करेंगे। शाह बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में संभागीय बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे अंबिकापुर होते हुए बिलासपुर पहुंचेंगे।
एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के दो अधिकारी बुधवार को सुरक्षा कारणों और सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। आज एसपीजी का पूरा दस्ता पहुंच जाएगा और सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लेगा।
कार्यकर्ता और बाहरी की पहचान
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि सभा में आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को आईकार्ड जारी किया जा रहा है। बगैर कार्ड के कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
शाह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह भी गुस्र्वार को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां दो दिन रुकेंगे। बिलासपुर के कार्यक्रम के बाद 13 अक्टूबर को अमित शाह के साथ वे भी हेलिकाप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

जिला भाजपा ने अमित शाह, सीएम डॉ. सिंह, अनिल जैन और सौदान सिंह एक निजी होटल और छत्तीसगढ़ भवन में रुकेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें