चीन में सिर दर्द से कराह रहे एक शख्स की खोपड़ी का ऑपरेशन कर डॉक्टरों
ने 48mm लंबा नाखून निकाला है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शख्स को यह
पता नहीं है आखिरी नाखून उसके सिर के अंदर कैसे गया।
इसी अजीबोगरीब घटना में पीड़ित शख्स काफी दिनों से सिर दर्द की समस्या से परेशान था। लेकिन एक दिन जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो वह पास के अस्पताल पहुंचा। यहां जब डॉक्टरों ने उसके सिर का एक्सरे किया तो पता चला कि सिर के भीतर बड़ा नाखून धंसा हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर इस नाखून को निकाला तो पता चला कि यह 48mm लंबा नाखून था जिसके दर्द से हू नाम का शख्स परेशान था। हालांकि हू को यह जानकारी नहीं है कि उसके सिर में नाखून कैसे पहुंचा। हू एक सीमेंट फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर काम करते हैं।

हू ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं है कि यह नाखून कहां आया। उनका काम फैक्ट्री में सिक्यूरिटी सर्विलांस जैसे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करना है। इसलिए उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि यह नाखून कहां से आया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें