सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुंगेर में बरामद एके 47 मामले में सेना के जवान समेत पांच लोगों का होगा नार्को टेस्ट

अंतरराज्यीय हथियार तस्कर मंजर उर्फ मंजी ने तीन दिनों में एके 47 के संबंध में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। पुलिस यह मान रही है कि मंजर शातिर है और वह राज नहीं खोल रहा है, इसलिए उसका नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
इधर पुलिस एके 47 में गिरफ्तार शमशेर, इमरान व इरफान को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर एसपी ने कहा कि मंजर के साथ-साथ जेल में बंद सेना का जवान नियाजुल रहमान, शमशेर, इमरान और इरफान का भी नार्को टेस्ट पुलिस कराएगी। रविवार को मंजर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की चर्चा दिनभर होती रही। लेकिन एसपी ने इससे इंकार किया। पूछताछ के लिए बरदह से किसी अन्य महिला को पुलिस ने उठाया था। उन्होंने बताया कि मंजर की पत्नी की तलाश की जा रही है, ताकि एके 47 के संबंध में उससे भी महत्वपूर्ण सुराग मिल सके।
शमशेर ने मंजर को दिया था 35 एके 47
एसपी बाबू राम ने बताया कि मंजर सहयोग नहीं कर रहा है। छोटी-मोटी जानकारी देकर पुलिस को मुख्य बिंदु से भटका रहा है। इसलिए कोर्ट से अनुमति लेकर उसका नार्को टेस्ट कराया जाएगा। रिमांड पर लिये गये शमशेर ने मंजर को 35 एके 47 देने की जानकारी पुलिस को दी लेकिन मंजर ने इनकार कर दिया। इसी तरह इमरान व इरफान के बतायी बातों से भी मंजर मुकर गया। बिहार, झारखंड, यूपी, मेरठ, दिल्ली के हथियार तस्कर से उसके संबंध होने की बात सामने आ चुकी है। हजारीबाग में कोल ट्रेडिंग के आर में हथियार की तस्करी कर अकूत संपत्ति अर्जित की है।

बरामद एके 47 की होगी फॉरेंसिक जांच 

मुंगेर में बरामद एके 47 व इसके पार्ट्स को फॉरेंसिकजांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना भेजा जाएगा। कोर्ट ने पुलिस को इसकी अनुमति दे दी है। मुफस्सिल इंस्पेक्टर बालकृष्ण यादव ने बरदह से बरामद एके 47 व इसके पार्ट्स के फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना भेजने के लिए 12 अक्टूबर को सीजीएम को आवेदन दिया था। सीजीएम ने अनुमति दे दी है। बरदह में छापेमारी कर पुलिस ने जमीन के अंदर से एवं कुएं में छिपाकर रखी गयी एके 47 व भारी मात्रा में इसके मैगजीन व स्पेयर पार्ट्स को बरामद किया था। मुंगेर में 29 अगस्त से लेकर अबतक 20 एके 47 बरामद हुई हैं। इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत एक जवान सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

AK 47 seized in munger(file photo)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...