सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शेयर बाजार: सेंसेक्स 464 और निफ्टी 149 अंक गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स 464 और निफ्टी 149 अंक गिरावट के साथ बंद

Broadly negative Asian markets, along with a marginal rise in global crude oil prices, dragged the k
रिलायंस, एचडीएफसी और यस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार धराशायी हो गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 463.95 अंक लुढ़ककर 34,315.63 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 149.50 अंक फिसलकर 10,303.55 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में आज गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की वित्तीय स्थिति, रिलायंस के तिमाही परिणाम और एस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने के बैंक के अनुरोध पर रिजर्व बैंक के इनकार को लेकर निवेशकों की धारणा कमजोर रही। यस बैंक आज सेंसेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनी रही। बैंक के शेयरों में 6.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस ने 9,516 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 8109 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 17.5 प्रतिशत अधिक है। लेकिन निवेशक रिलायंस के परिणाम को लेकर उत्साहित नहीं रहे जिससे इसके शेयरों की कीमत में चार फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स गिरावट के साथ 34,563.29 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 34,140.32 अंक के दिवस के निचले स्तर से लुढ़ककर गत दिवस की तुलना में 1.33 प्रतिशत फिसलकर 34,315.63 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र सात कंपनियां हरे निशान में रहीं।
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह गिरावट के साथ 10,339.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,380.10 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,249.60 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.43 प्रतिशत टूटकर 10,303.55 अंक पर बंद हुआ।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...