चीन में इंटरनेट के पूर्व प्रमुख 45 लाख डॉलर घूस स्वीकारने का दोषी ठहराया

चीन में इंटरनेट के एक पूर्व प्रमुख लू वेई को शुक्रवार को 46 लाख अमेरिकी डॉलर (33.04 करोड़ रुपये) की घूस स्वीकारने का दोषी ठहराया गया। चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने अनेक अफसरों के खिलाफ घूसखोरी के मामले में कारवाई शुरू की है।
चीन के शक्तिशाली इंटरनेट नियामक साइबर स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चीन (सीएसी) के प्रमुख वेई पर नेटवर्क और पदोन्नति जैसे मामलों में दूसरों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप था। हांगकांग स्थित साऊथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने खबर दी है कि वेई को पूर्वी झेजियांग प्रांत में इन्टरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ निनगबो में पेश किया गया जहां उन्होंने 46 लाख अमेरिकी डॉलर घूस लेने के आरोप को स्वीकार किया। कई दशक लंबे करियर के दौरान वेई ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ, बीजिंग नगर पालिका समिति और सरकार, सीएसी और पार्टी के केंद्रीय प्रचार विभाग में काम किया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें